27 जुलाई, 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना एवम आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार मे दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा प्रकृति हम इंसानों के लिए बेहद जरूरी है। प्रकृति है तभी हम हैं। प्रोफेसर इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा लगातार दुनिया भर में बढ़ रहे प्रदूषण और अन्य कारणों के चलते प्रकृति दूषित हो रहा है। प्रकृति की हिफाजत करने और लोगों को प्रकृति की अहमियत समझाने के लिए हर वर्ष 28 जुलाई जो वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे मनाते हैं। डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा विश्व प्रकृति संरक्षण का अर्थ प्रकृति की सुरक्षा करना और दुनिया को प्रकृति संरक्षण की जानकारी देना है। कार्यक्रम पदाधिकारी एन एस एस डा प्रभाकर कुमार ने कहा यह दिन मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच प्रकृति और जैव विविधता की सुरक्षा व इसके महत्त्व की जानकारी को फैलाना है। पौधों व जीव जंतुओ की उन प्रजातियों को बचाना है जो विलुप्ति के कगार पर आ गए हैं। एन एस एस के स्वयं सेवकों ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पोस्टर और स्लोगन बनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इनमें अंजली भोक्ता, खुशबु कुमारी, सुमीत सिंह, प्रीति कुमारी, आकांश अग्रवाल, शहजादी सहगुफा, राखी कुमारी, ईशा कुमारी, बिंदिया कुमारी, सोनिका कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, सुनैना कुमारी, ज्योति कुमारी, सरिया प्रवीन, शालिनी चौधरी, रक्षा कुमारी साव, रोजी प्रवीन, महजबी प्रवीण, मोहिनी कुमारी, नीतू कुमारी आदि थे। भाषण के माध्यम से भी संदेश दिया गया जिनमें अनूप मजूमदार, मिलन कुमार गुप्ता, शहजादी शाहगुफा, अजीत कुमार आदि ने अपने अपने विचार रखे। मंच संचालन का कार्य डा प्रभाकर कुमार ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डा बासुदेव प्रजापति ने किया।

मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा प्रभाकर कुमार, डा नीला पूर्णीमा तिर्की, डा बासुदेव प्रजापति, डा व्यास कुमार, प्रो अमीत कुमार रवि, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी, रविंद कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंदु, मो साजिद, दीपक कुमार राय, हरीश नाग, नंदलाल राम, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, राजेश्वर सिंह आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों, छात्र छात्राएं, एन एस एस के पुरुष महिला स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।