नई दिल्ली : निशानेबाज खिलाड़ी मनु भाकर ने इस ओलंपिक में डबल मेडल जीत कर भारत का नाम ऊंचा किया है। वहीं इस शानदार प्रदर्शन के बाद आज मनु भाकर दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत भी हुआ। इस दौरान उनके साथ उनके कोच जसपाल राणा और हरियाणा के खेल मंत्री भी नजर आए।
जश्न मनाते नजर आए लोग
दिल्ली एयरपोर्ट पर मनु भाकर का स्वागत करने पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और जश्न मनाया है। वहीं मीडिया के सामने अपने दोनों ब्रॉन्ज मेडल भी उन्होंने दिखाए। आपको बता दें कि एक बार फिर से मनु भाकर पेरिस के लिए रावाना होने वाली है।

इस हफ्ते पेरिस जाएंगे भाकर
इस सप्ताह मनु भाकर पेरिस में ओलंपिक खेलों के क्लोजिंग सेरेमनी के लिए लौटने वाली है। वह इस क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारत की ध्वजवाहक होंगी। महज 22 साल की उम्र में मेडल जीतकर मनु भाकर ने देश का नाम ऊंचा किया है।