News Nation Bharat
झारखंडराज्य

भगवान भोले की भक्ति में डूबा बेरमो क्षेत्र, गाजे- बाजे के साथ जल यात्रा निकाल शिवालयों में किया जलाभिषेक, जयकारों से गूंज उठे मंदिर

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

फुसरो : श्रावण माह के चौथी सोमवारी को भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक को लेकर फुसरो सहित बेरमो क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। फुसरो में श्रद्धालुओं ने गाजे- बाजे के साथ जल यात्रा निकाल दामोदर नदी से जल उठाया और शिवालयों में जलाभिषेक किया। जिससे फुसरो के हिंदुस्तान पूल स्थित दामोदर नदी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे से पूरा दामोदर नदी तट गुंजायमान हो गया।

फुसरो के सिंह नगर स्थित पुराना शिव मंदिर एवं नया रोड फुसरो महावीर मंदिर से नवयुवक संघ द्वारा गाजे- बाज़े के साथ नाचते गाते जल यात्रा निकाल दामोदर नदी पहुंचा। जहां महावीर मंदिर के पुजारी रजनीकांत पांडेय ने विधिवत पूजा अर्चना कर उपस्थित श्रद्धालुओ के पात्र में जल भराया। सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने नदी से जल लेकर गाजेबाजे के साथ पैदल यात्रा कर शिवालय पहुंच जलाभिषेक किया। फुसरो नया रोड से गाजे बाजे के साथ जलाभिषेक को लेकर जल शोभायात्रा निकाल फुसरो बाजार, बैंक मोड़, निर्मल महतो चौक, नया रोड का भ्रमण करते हुए जल यात्रा दामोदर नदी पहुंचा। वही फुसरो सिंह नगर स्थित पुराना शिव मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओ ने पैदल यात्रा कर शिव मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया। इधर रिजनल हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण से श्रद्धालुओं ने कलश लेकर गाजे बाजे के साथ करगली गेट दामोदर नदी पहुंचा। उसके पश्चात श्रद्धालु पूजा अर्चना कर अपने- अपने पात्र में जल लेकर पुण : मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।

मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद अनिता कुमारी, रिया कुमारी, पूर्व पार्षद राधा देवी, फुसरो नया रोड नवयुवक संघ के चीकू शर्मा, रमेश स्वर्णकार, मनोज ठाकुर, संतोष उपाध्याय, कमल तांती, सिकंदर ठाकुर, जुगनू सिंह, बिनोद ठाकुर, प्रमोद साव, नेहा कुमारी, डोली देवी, अनामिका पांडेय, प्रियंजला देवी, टुपली देवी आदि शामिल थे। वही सिंह नगर शिव मंदिर से पुजारी अमित तिवारी सहित अशोक सिंह, श्रीराम प्रसाद, अमरेंद्र तिवारी, राम नरेश दुबे, दया शंकर चौधरी, सुशीला देवी, नेहा कुमारी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Mahakumbh 2025 :भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, प्रयाग राज से 360 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी

Manisha Kumari

सलोन में कस्बे के मध्य सलोन कोतवाली हेतु अधिग्रहण भूमी पर बड़े पैमाने पर गौवंश के अवशेषों

Manisha Kumari

रायबरेली : जिलाधिकारी ने बालगृह बालिका का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

News Desk

Leave a Comment