News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो : सावन माह को लेकर गाजेबाजे के साथ निकाली गयी जलयात्रा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती के भोलानगर में सावन को लेकर नया शिव मंदिर कमेटी भोला नगर की ओर से रविवार को गाजे बाजे के साथ शोभा जल यात्रा निकाली गई। यहां महिलायें व युवतियों ने भोलेबाबा की जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर से सौतारडीह, जीएम कॉलोनी, पुराना बीडीओ ऑफिस, आंबेडकर कॉलोनी होते हुए बालुबैंकर का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने पूजन कर ततपश्चात पात्र में जल भरकर पुनः वापस मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलयात्रा में सभी श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए जय श्री राम व हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मौके पर फुसरो नप के पूर्व पार्षद कविता देवी, पार्षद प्रतिनिधि उमेश रवि, विक्रांत शर्मा, अशोक रवि, भरत रवि, सुंदर रवि, भीम रवि, गणेश रवि, सिकंदर कुमार, रघु कुमार, अमन कुमार पाठक, निखिल पाठक, कृष्णा गिरी, सिंकु सिंह, पिंकी देवी, शिवानी, रूबी देवी, मंजू देवी, सुधा देवी, नेहा कुमारी, सोनी देवी, रेशमा कुमारी, ललिता कुमारी, किरण कुमारी, शालू कुमारी, अंजली कुमारी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

जमशेदपुर मे रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न

Manisha Kumari

एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल एंड प्ले ग्रुप मनाया गया 75वे गणतंत्र दिवस

Manisha Kumari

आधार पंजीयन और सुधार केंद्र की कमी से सतबरवा की जनता परेशान

Manisha Kumari

Leave a Comment