News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो : के बी कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

23 अगस्त, 2024 शुक्रवार को आई क्यू ए सी एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वावधान में बी बी ए सभागार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा यह दिन स्पेस अनुसंधान व अंतरिक्ष अन्वेषण से जुड़े वैज्ञानिकों व इंजीनियरो के प्रयासों को सराहने का एक अवसर है। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा यह दिन वैज्ञानिकों के अद्वितीय योगदान को मान्यता देने व अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने के लिए प्रेरित करते हैं। डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस वैज्ञानिक उपलब्धियों और नई खोजों के प्रति सम्मान और ज्ञानवर्धन का एक महत्वपूर्ण अवसर है। डा प्रभाकर कुमार ने कहा यह दिन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत स्वरूप है, उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नया करने के लिए प्रेरित है। यह दिन विज्ञान प्रौद्योगिकी एवम अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में अंतरिक्ष अन्वेषण की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाले हैं। मंच संचालन डा प्रभाकर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डा अरुण कुमार रॉय महतो ने किया।

मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा प्रभाकर कुमार, प्रो संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, छात्र छात्राएं समेत एन एस एस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

Related posts

के बी कॉलेज बेरमो पुरुष और महिला दोनो वर्ग मे चैंपियन, ऑल ओवर चैम्पियन का खिताब

News Desk

सीवर लाइन हेतु खोदी गई सड़क व दोनो तरफ खड़े वाहनो से आवागमन हो रहा बाधित : सभासद बबलू

Manisha Kumari

रायबरेली : जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सई नदी में किया दीपदान

News Desk

Leave a Comment