News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो : माहेर संस्था ने किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

फुसरो नप क्षेत्र के कदमाडीह में माहेर संस्था के द्वारा मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कदमाडीह बस्ती के कई स्थानो में दर्जनो पौधे लगाये गये। यहाँ संस्था के ललिता किंड़ो व क्षेत्र के निवर्तमान वार्ड पार्षद रामचंद्र महतो ने बताया कि पौधारोपण कर धरा को हरा भरा बनाए रखने एवं पौधे को किसी ऐसे स्थान पर लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। पौधे सुरक्षित एवं जीवित रह सके जिसको लेकर संकल्प संस्था से जुडे सदस्यों ने पौधारोपण किया एवं सभी सदस्य से आग्रह किया की सभी अपने-अपने घरों में आस पास में संकल्प लेकर एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि हम पर्यावरण संरक्षित कर शुद्ध वायु प्राप्त कर सके। इस दौरान संसार से जुड़े सदस्यो बताया कि संस्था से जुड़कर गॉव की महिलाओ को कई प्रकार की सुविधा मिला है। महिलाए सिलाई- कढ़ाई के अलावा घरेलु खादय सामग्री बनाने सिखते है। मौके पर नमीता देवी, सहोदरी देवी, रीता देवी, डालेश्वरी देवी, रेणुका देवी, पूजा देवी, बिमली देवी, टोकनी देवी, बसंती देवी, आरती देवी, रीना देवी, उपासी देवी, कांती देवी, ममता देवी, बुंदिया देवी, गुंजरी देवी, आशा देवी, रोमा देवी, फुलमनी देवी, पिंकी देवी, टुकनी देवी, काजल देवी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

इंदौर के 207 प्राइवेट स्कूल होंगे बंद, 31 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

Manisha Kumari

रांची : एचईसी मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय विनय जायसवाल जी और निदेशकों के साथ वार्ता

News Desk

राजगढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरसिंहगढ़ हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

PRIYA SINGH

Leave a Comment