News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गिरिडीह : महिला मोर्चा की पंचायत कमिटी का गठन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

डुमरी प्रखंड के जीतकुण्डी पंचायत के कारीपहरी में शुक्रवार को झारखंड एकता किसान मजदूर युनियन की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता गुड़िन मरांडी व संचालन यूनियन के महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कसीरन खातुन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो महासचिव साहिद अंसारी, रवींद्र कुमार एवं महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजिया खातुन उपस्थित थे। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने उपस्थित लोगों को युनियन कें नीति सिद्धांतों, कार्यों कीं जानकारी देते हुए बताया कि किसानों मजदूरों एवं बेरोजगारो कीं समस्याओं की मुखर आवाज़ उठाने के लिए युनियन का गठन किया गया है। बैठक में यूनियन की महिला मोर्चा की पंचायत कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शालू सोरेन, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, सचिव सुषमा सोरेन, उपसचिव हेमंती मुर्मू, कोषाध्यक्ष बसंती मुर्मू, संगठन मंत्री गुडीन मरांडी, संगठन महामंत्री सोनामुनी मरांडी, महासचिव ज्योति हेम्ब्रम को बनाया गया। इस दौरान केंद्रीय सचिव मोहन महतो, कोषाध्यक्ष नुनुचंद महतो, सदस्य विजय मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Related posts

आईडीटीआर हरचंदपुर रायबरेली में सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य 08 अप्रैल से किया जाएगा सम्पादित

Manisha Kumari

सीसीएल ढोरी में दो अधिकारी सहित 10 लोग हुए सेवानिवृत

News Desk

आपके सरकार आपके द्वार का किया गया आयोजन

News Desk

Leave a Comment