News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

CM मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। उन्होंने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और वो बीते एक हफ्ते से अधिक बीमार थे। बता दें कि फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। वे करीब 9.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। उन्होंने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और वो बीते एक हफ्ते से अधिक बीमार थे। फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। वे करीब 9.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि उन्‍हें देखने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी हाल ही में आए थे। वहीं रविवार को सीएम भी अपने पिता की हालत जान उनसे मिलने पहुंचे थे।

पिता ने हीरा मिल में नौकरी की

पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी मेहनत की। उन्होंने बेटे नंदू यादव, मोहन यादव, नारायण यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को अच्छी शिक्षा दिलाई। उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की।

इंदौर रवाना हुए सीएम मोहन यादव

इसके बाद उन्होंने दाल-बाफले की दुकान लगाई। 100 साल की उम्र होने के बाद भी वे उपज बेचने खुद मंडी जाते थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

Related posts

गिरिडीह : प्रेशर बम के बिस्फोट में दो लोग घायल, रेफर

News Desk

रायबरेली : हर घर तिरंगा को लेकर कि भाजपा ने प्रेस वार्ता

News Desk

रायबरेली : पंचशील महा विद्यालय में 15 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

News Desk

Leave a Comment