News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो : पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वं मुरारी प्रसाद महतो, दी गयी श्रद्धांजली

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने अपने पिता स्वं मुरारी प्रसाद महतो की सातवीं पुण्य तिथि करगली गेट स्थित कार्यालय में मनाया। यहाँ लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दिया, साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया गया। वक्ताओ ने कहा कि स्व. महतो का जीवन चरित्र हमेशा हमलोगों के लिए प्रेरणाश्रोत का काम करता रहेगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि उनका जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित था। कहा कि पिता को कोटि कोटि साधुवाद देते है, जो हम सबको भी इस पुनीत मौके पर शामिल होने का मौका मिलता रहता है, जो हम सबको उनके बताये मार्ग से प्रेरणा लेना चाहिए। मेरा दुर्भाग्य है कि मेरे सर से पिता का साया उठ चुका है। बावजूद मैं आज तक उनके द्वारा बताए गए सही मार्ग पर चलने का हमेशा प्रयास करता हूं।

इसके पश्चात आजसु की बेरमो प्रखंड कमेटी की चुनाव कराने को लेकर बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन महतो व संचालन महेंद्र चौधरी ने किया। यहाँ मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य शक्तिप्रसाद महतो, सुरज महतो, डूमरी विस प्रभारी यशोदा देवी व केंद्रीय सचिव संतोष महतो शामिल हुए। यहाँ कई लोगो ने प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनने को लेकर वरीय पदाधिकारीयो को आवेदन दिया। अध्यक्ष के लिए चार, सचिव दो एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष के लिए एक ने आवेदन दिया।

केंद्रीय सदस्य शक्तिप्रसाद महतो, सुरज महतो व डूमरी विस प्रभारी यशोदा देवी ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरी है। संगठन के बल पर ही बडे से बडे कार्यो को किया जा सकता है। कहा की पार्टी का सच्चा सिपाही वही है जो कहीं भी क्षेत्र में घटना दुर्घटना में पिडित परिवार के लोगों के साथ रहे एवं लोगों को हक एवं अधिकार दिलाए। जिलाध्यक्ष सचिन महतो व महेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रत्येक माह प्रखंड स्तरीय बैठक कराये एवं उक्त बैठक में वरीय पदाधिकारीयो को बुलाकर उनसे सलाह ले, साथ ही आगे के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करे। केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि जो भी प्रखंड अध्यक्ष बनेंगे वो अपनी पद की गरिमा को बरकरार रखेंगे। फुसरो नप के 28 वार्ड सहित 19 पंचायतो में अपनी उपस्थिति बनाये रखेंगे. साथ ही संगठन को बेहतर तरीके से खड़ा करने का काम करेंगे। मौके पर बुच्चू सिंह, जलेश्वर महतो, फखरुद्दीन अली, जुबेर आलम, महेश देशमुख, धनेश्वर महतो, मनोज महतो, कृष्णा महतो, बीरू हरि, मुकेश सिंह, विनोद महतो, महादेव महतो, अभिषेक चौहान आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

इंदौर : किस्सा रेसीडेंसी कोठी का शिवाजी कोठी बनने का

Manisha Kumari

जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मनरेगा और अबुआ आवास योजना की समीक्षा बैठक की, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

Manisha Kumari


बेरमो : राम बिलास प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे पूर्व सांसद रवींद्र पांडे, जाना समस्या

Manisha Kumari

Leave a Comment