News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलटा, तीन सवारियां हुई, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : बंस बहादुर सिंह

रायबरेली में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया। जिसमें बैठे तीन सवारियां घायल हो गई। जिनका गंभीर हालत में रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 सितंबर 2024 दिन बुधवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिधौना गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित एक ऑटो पलट गया। जिसमें लगभग 5 से 6 सवारियां बैठी हुई थी। पलटने से तीन सवारियां यश श्रीवास्तव, विमलेश श्रीवास्तव व मंजू श्रीवास्तव घायल हुई है। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, इलाज जारी है। तीनों घायल हुए लोग शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने जा रहे थे, तभी यह हादसे का शिकार हो गए हैं। जिसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts

अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा : डॉ उषा सिंह

Manisha Kumari

केंद्रीय अखाड़ा कमिटी करगली बाजार से निकाला गया विशाल आमंत्रण जुलूस

Manisha Kumari

अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, राँची उत्कर्ष कुमार द्वारा 63-राँची विधानसभा क्षेत्र के कुल 15 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

Manisha Kumari

Leave a Comment