News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर लोगों ने दिया बधाई

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव को मंगलवार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के युुवाओं ने खुशी जताते हुए झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें बधाई दिया है। झारखंड सरकार पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। वहीं आयोग के अन्य सदस्यों को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। वहीं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव वर्तमान में आयोग के अध्यक्ष हैं। वहीं विशाल तिर्की तथा सुनील टुडू सदस्य हैं। मंत्री परिषद की बैठक से एक दिन पहले अध्यक्ष कुमार गौरव और सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी किया था। विदित हो कि कुमार गौरव पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के छोट भाई है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ने हेमंत सोरेन की सरकार को घेरा तो झारखंड की हकीकत के बारे में चंपाई सोरेन ने कहा

कुमार गौरव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, बेरमो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष छेदी नोनिया, वरिष्ठ नेता गिरिजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, गणेश मल्लाह, कृष्ण कुमार चांडक, शिवनंदन चैहान, बबलू फ्रांसिस, अजय कुमार सिंह, राकेश सिंह, अशोक अग्रवाल, शरण सिंह राणा, मानिक दिगार, प्रताप सिंह, सेलवन राज, केशव सिंह, सुबोध गुप्ता, रंजीत साव, झामुमो नेता भोलू खान, दीपक महतो आदि ने बधाई दिया है।

Related posts

बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है, वोट के अधिकार से अपनी लड़ाई लड़े : चन्द्र शेखर आजाद

Manisha Kumari

मैहर में 49 वां उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का तीन दिवसीय आयोजन 7, 8, 9 मार्च को

Manisha Kumari

लोकसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढाने को ले होंगे कई कार्यक्रम : सीओ

Manisha Kumari

Leave a Comment