News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

संजय कुमार मेहता का जनसंपर्क अभियान जारी, झारखण्ड दिवस पर झारखंड के नवनिर्माण का दोहराया संकल्प

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मांडू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष संजय कुमार मेहता ने आज चुरचू बाजार, टुटी झरना और सानडी में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्हें जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिला। संजय मेहता ने इस दौरान जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उनका संघर्ष झारखंड को बदलने और यहाँ के लोगों के हक एवं अधिकार दिलाने के लिए है।

संजय मेहता ने बताया कि उनकी राह में कई चुनौतियाँ आए, हमले करवाए गए, लेकिन झारखंड के प्रति उनका समर्पण और जनता का समर्थन ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर झारखंड को शिक्षित, स्वावलंबी और विकसित बनाएंगे। मांडू का हर व्यक्ति इस बदलाव का हिस्सा बनेगा। 20 नवंबर को क्रमांक संख्या 18 पर हेलमेट चुनाव चिन्ह पर वोट दें और इस बदलाव की लड़ाई को मजबूत करें।”

बिरसा मुंडा जयंती पर उनके संघर्षों को किया नमन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर संजय कुमार मेहता ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने भगवान बिरसा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा, “भगवान बिरसा ने अपने लोगों के अधिकारों और धरती की रक्षा के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। उनके आदर्शों पर चलना और झारखंड के हर व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ना ही मेरे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

संजय मेहता ने भगवान बिरसा के सिद्धांतों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का वचन लेते हुए झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि झारखंड को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और बाहरी शोषण से मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता है।

Related posts

आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं होली मिलन समारोह : फौजी जय सिंह यादव

Manisha Kumari

कैदी के वायरल ऑडियो के पीछे की सच्चाई क्या है?

News Desk

रायबरेली : दरीबा कटघर मार्ग की जांच करने की मांग : विजय यादव

News Desk

Leave a Comment