News Nation Bharat
झारखंडराज्य

पलामू सांसद से मिलकर सौंपा मांग-पत्र, जनसमस्याओं से कराया अवगत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा : रविवार को समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मिलकर उन्हें प्रखंड क्षेत्र की कई जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सांसद को एक मांग-पत्र सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया। सौंपे गए मांग-पत्र में उन्होंने पोंची गांव में बांध निर्माण, हलुमाड गांव में फूठहारा नाला पर बांध निर्माण, बारी गांव में मेन कैनाल से मिनी कैनाल खामडीह को जोड़ने सहित कई जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं को हल करने का आग्रह किया। आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि सांसद ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं समाधान करते हुए किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में आशीष कुमार सिन्हा, सिकंदर भुइयां, मनोज मेहता, नंदू प्रजापति, रामलाल सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

Related posts

विश्व में भारत की प्रतिष्ठा के दो प्रतीक हैं पहला प्रतीक भारत की संस्कृति, दूसरा प्रतीक भारत की भाषा संस्कृत भाषा : राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा

Manisha Kumari

इंदौर में BJP नेता को जबरन थाने ले जाने पर 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 लाइन हाजिर

News Desk

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम को बड़ी ही शिद्दत से मनाया

News Desk

Leave a Comment