News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

बेकाबू डंफर की टक्कर से थ्री व्हीलर सवार चार लोगों की मौत, बच्ची सहित 8 घायल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली जिले लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बदई का पुरवा बरस गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंफर ने थ्री व्हीलर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे थ्री व्हीलर में सवार 12 लोगों में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसमें सवार बच्ची समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले सीएचसी पहुंचाया गया, जहां सभी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह कस्बे के वीरा पासी चौक से सीएनजी संचालित थ्री व्हीलर में चालक कस्बे के महेश खेड़ा मोहल्ला निवासी रजनीश उर्फ मोनू शर्मा (26) पुत्र उमाशंकर सवारियां बैठाकर रायबरेली की ओर जा रहा था, तभी बदई का पुरवा बरस गांव के निकट सामने से आ रहे, तेज रफ्तार बेकाबू डंफर ने उसके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थ्री व्हीलर व के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक पांच साल की मासूम बिटिया समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। वहां देखने वाले राहगीरों का मजमा लग गया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह द्वारा लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। 8 लोगों में से पांच घायलों की ही शिनाख्त हो सकी है, जबकि मृतकों में वाहन चालक समेत खीरों के थाना क्षेत्र एकौनी गांव के रहने वाले निगम बेड़िया (20) पुत्र जयपाल के रूप में पहचान की गई है। पुलिस ने जरूरी लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक मोनू शर्मा माता पिता का इकलौता लड़का था। बहन रजनी की शादी हो चुकी है। मां मीना देवी बहन रजनी के यहां कानपुर में इलाज कराने गई थी। वहीं पर उसे हादसे की सूचना दी गई। मृतक निगम बेड़िया सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। हादसे के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों ने बताया कि वह बैंड बजाने का काम करता था। थ्री व्हीलर में और ऊपर बैंड बजे का सामान भी रखा था। सुबह-सुबह गौरीगंज में एक कार्यक्रम में बैंड बाजा बजाने ही जा रहा था। उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मारे गए दो अन्य मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो मृतकों की पहचान की गई है। डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने के लिए डीएम व हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने पहुंचकर हाल-चाल जाना और उच्च स्वास्थ्य व्यवस्था दिलाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Related posts

गिरिडीह में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन

Manisha Kumari

इंडिया गठबंधन मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक न समझे, लोकसभा में तीन सीट चाहिए : इमाम

Manisha Kumari

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष बनी सरिता नागेंद्र, अंजू महामंत्री

Manisha Kumari

Leave a Comment