News Nation Bharat
झारखंडराज्य

सतबरवा : मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए बैंकों में बढ़ी महिलाओं की भीड़

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और प्रज्ञा केंद्रों पर बैंक के खुलते ही रोजाना महिलाओं की भारी भीड़ लग जा रही है। भीड़ का अलम यह है कि दिन भर कड़ी मशक्कत के बाद भी कई महिलाएं बेरंग घर लौट रही हैं। गौरतलब है कि होली के पूर्व से ही राज्य सरकार ने लाभुक महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजना शुरू कर दिया है, लेकिन बहुत सारी महिलाओं के खाते में अभी तक राशि का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है या केवाईसी लगा है उनको अभी तक राशि नहीं मिल पाई है। खाते में सुधार को लेकर महिलाएं बैंकों का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से बैंक में भीड़ होने के कारण अभी तक उनका काम नहीं हो पाया है। काम धंधा छोड़कर रोजाना बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है उनकी बात सुनने और समझने वाला कोई नहीं है।

Related posts

बेरमो बीडीओ ने दिव्यांग को घर तक पहुंचाया ट्राई साइकिल

News Desk

प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन, स्कूली बच्चों संग किया सफर

Manisha Kumari

रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार पुलिस भर्ती प्रक्रिया का लिया जाएगा

Manisha Kumari

Leave a Comment