News Nation Bharat
झारखंडराज्य

झारखंड मैथिली मंच, रांची के तत्वाधान में 28, 29 व 30 मार्च को विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह का होगा आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड मैथिली मंच का विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह का आयोजन 28 से मार्च तक होगा

रिपोर्ट : मोहन कुमार


झारखंड मैथिली मंच के द्वारा 28, 29 व 30 मार्च तक त्रिदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हटिया विधायक नवीन जायसवाल मौके पर मौजूद रहेंगे। मंगलवार को रांची के हरमू स्थित विद्यापति दलान में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड मैथिली मंच के अध्यक्ष विनय कुमार झा ने इस बात की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में उनके साथ मंच के महासचिव जयंत झा और संरक्षक अरुण कुमार इस अवसर पर मौजूद रहे। मंच के अध्यक्ष ने विनय कुमार झा ने कहा कि 26 मार्च को पूर्वाह्न में हकार सह आमंत्रण के लिए विद्यापति रथ को रवाना किया जाएगा। यह रथ रांची के विभिन्न मोहल्ले में अगले तीन दिनों तक भ्रमण करेगा। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को सबसे पहले सुबह 9 बजे सभी सदस्य मिथिला के पारंपरिक परिधान धोती कुर्ता में विद्यापति दलान हरमू से पैदल चलकर मेन रोड पर स्थित बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा। उसके बाद विद्यापति दलान पर मंच के भवन में कवि गोष्ठी,पुस्तक समीक्षा एवं साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें ख्याति प्राप्त कवि भाग लेंगे। 29 व 30 मार्च को मुख्य समारोह हरमू मैदान में होंगे। कार्यक्रम स्थल में अनेक तरह के स्टॉल एवं सरकारी एवं उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही मिथिला के खान पान के स्टॉल लगाए जाएंगे। ख़ासकर मिथिला का प्रसिद्ध भोजन मांछ-भात, चूड़ा दही, मखान का खीर और अन्य व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। वहीं महासचिव जयंत झा ने कहा कि कार्यक्रम के दूसरे सत्र में लब्धप्रतिष्ठ कलाकारों के द्वारा उम्दा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। प्रसिद्ध गायिका रंजना झा एवं उनके लगभग दो दर्जन टीम विद्यापति गीत,लोक गीत,सोहर,मांगलिक अवसर यथा मुंडन, उपनयन, विवाह, विदाई एवं नचारी गीतों की प्रस्तुति होगी। संरक्षक अरुण कुमार झा ने कहा कि दूसरे सत्र का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। उनके साथ पूर्व सीएम रघुवर दास,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य अतिथि रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, ब्रजकिशोर झा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर महतो, प्रेमचंद झा, ब्रज कुमार झा, बदरी नाथ झा,कौशल किशोर झा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

असुरक्षित ढंग से खदान संचालित होने की शिकायत मिलने पर विधि संबद्ध कार्रवाई की जाएगी : डीएमएस

PRIYA SINGH

गैर जनपद से मजदूरी कर घर वापस आए मजदूर को गाँव के दबंग युवक ने जेब खर्च न देने पर पीटा, एसपी से शिकायत

News Desk

हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में होगी पेशी, ED कर सकती है रिमांड की मांग

Manisha Kumari

Leave a Comment