रिपोर्ट – मोहन कुमार
यूपी से समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं इस राजपूत समाज में आक्रोश है। इस कड़ी में अखिल राजपूताना कल्याण न्यास द्वारा शुक्रवार को रांची में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च रांची यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर अल्बर्ट चौक तक पहुंचा। इस विरोध मार्च में रांची शहर के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग एकजुट हुए। वहीं बयान को पूरी तरह से नकारते हुए राजपूत समाज के लोगों ने इसका विरोध करते हुए रामजी लाल सुमन का पुतला दहन किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि राजपूत समाज अपने पूर्वजों के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। यह विरोध प्रदर्शन एक स्पष्ट संदेश है कि राजपूत समाज अपने गौरव, वीरता और पूर्वजों के सम्मान की रक्षा के लिए कभी भी एकजुट होकर खड़ा हो सकता है। यह आंदोलन न केवल हमारे पूर्वजों की गरिमा की रक्षा करने के लिए था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समाज में ऐसे अपमानजनक बयानों और टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। वहीं लोगों ने चेताते हुए कहा, जो भी हमारे पूर्वजों के साथ खिलवाड़ करेगा या उनका बदनाम करेगा, राजपूत समाज उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उसकी ईंट से ईंट बजा देंगे। विरोध प्रदर्शन में रामेश्वर दयाल सिंह, शिवाजी सिंह परमार, संजय सिंह, श्रीराम सिंह, धीरज सिंह उर्फ बिनु सिंह, प्रतुलनाथ शाहदेव, मनीष सिंह, रंजन कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सूर्यकांत सिंह जितेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, शशि सिंह लव कुमार सिंह, शिव चंद्र सिंह, रमाकांत सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, श्याम किशोर सिंह, अजय नाथ, शाहदेव, कुंदन सिंह, सुनील सिंह, बलिंद्र सिंह, अवध बिहारी सिंह, निशांत सिंह, विपिन सिंह, बीएन सिंह, मनीष सिंह, यश सिंह परमार, देवराज सिंह, नीतू सिंह, गौतम सिंह, जितेंद्र सिंह, अंशुमान सिंह, ब्रजभूषण सिंह, राजकुमार सिंह, नागेश्वर सिंह, सुनील सिंह, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, विजय सिंह, मुदित राज, गणेश चंद्र समल, रवि प्रताप सिंह, बलराम सिंह, रणधीर सिंह, संजीव सिंह, पंकज सिंह, राणा प्रशांत सिंह, प्रभु नाथ सिंह, महावीर सिंह, राजकिशोर सिंह, रविरंजन सिंह, संजीत सिंह, प्रभाकर सिंह, शैलेन्द्र सुमन, धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।