News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गोमिया : झामुमो बोकारो जिला कमेटी में सह-सचिव बनाये गए अमित पासवान

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी द्वारा झामुमो बोकारो जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने किया। पार्टी के बोकारो जिला कमेटी में गोमिया के अमित पासवान को सहसचिव के पद का दायित्व सौंपा गया है। सहसचिव बनाए जाने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया। अमित पासवान ने कहा कि पार्टी ने मुझपर भरोसा जताकर इस दायित्व को सौंपा है, मैं पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करुंगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा को ओर अधिक मजबूत व गतिशील बनाया जाएगा। राज्य सरकार और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति आभार प्रकट किया। श्री पासवान को जिला कमेटी में सहसचिव बनाए जाने के बाद झामुमो गोमिया प्रखंड कमेटी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। मुखिया बंटी उरांव, मुखिया शांति देवी, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, मुखिया रीना सिंह, मुखिया अंशु कुमारी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, राकेश सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, पिंटू पासवान, बसंत पासवान, बद्री पासवान, नरेश मंडल, इकबाल अहमद, हेमू यादव, कृष्ण दयाल सिंह, प्रकाश राय, राजू शाह आदि लोगो ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

एक बार फिर युवाओं द्वारा रायबरेली पुकारती है प्रियंका गांधी, वाड्रा की होर्डिंग

Manisha Kumari

फुसरो मे बेरमो विधानसभा स्तरीय कांग्रेस जनसंवाद  अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Manisha Kumari

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड में भी एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है : पंकज पाण्डेय

News Desk

Leave a Comment