News Nation Bharat
झारखंडराज्य

रांची : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन व कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा  की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

रिपोर्ट : मोहन कुमार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमेटी का  पुनर्गठन व कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर रांची के रिंग रोड स्थित स्थानीय सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर सहित कई राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश के लिए नई कमान सौंपी गई। जिसमें विनय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष और आदर्श सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश संरक्षक कमलेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे और वहीं बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा से जुड़े लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान महासभा की ओर से एक सुर में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Related posts

राही के एक बीज की दुकान में लगी भीषण आग, 38 से 40 लाख रुपए का हुआ नुकसान

Manisha Kumari

मारुती सुजुकी कंपनी के CNG लोडर वहान में लगी आग, चालक झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

News Desk

खतियानधारी विस्थापित समिति के प्रतिनिधियो ने बेरमो सीओ को सौपा मांग पत्र

Manisha Kumari

Leave a Comment