News Nation Bharat
राज्यझारखंड

Ranchi : यशोदा अस्पताल ने रांची और जमशेदपुर में फेफड़ा प्रत्यारोपण क्लिनिक की शुरुआत की

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

यशोदा अस्पताल की यह पहल झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए राहत का कार्य करेगी : डॉ. विमी वर्गीज

यशोदा सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट ने झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में फेफड़ा प्रत्यारोपण क्लिनिक की शुरुआत की है। इस क्लिनिक के माध्यम से अब राज्य के मरीजों को प्री-ट्रांसप्लांट और पोस्ट-ट्रांसप्लांट फॉलोअप के लिए हैदराबाद जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यशोदा अस्पताल का हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट प्रोग्राम वर्ष 2020 में शुरू हुआ था और तब से अब तक 200 से अधिक ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। रांची के प्रेस क्लब के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी गई। जहां ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ वीमी वर्गीज ने बताया कि बीते पांच वर्षों में अस्पताल के परिणाम राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों की तुलना में कहीं बेहतर रहे हैं और मरीजों की सर्वाइवल दर उल्लेखनीय रूप से अधिक रही है। रांची में यह क्लिनिक कौस्तुभ स्वस्थम मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक, डोरंडा में स्थित है, जहां फेफड़े के प्रत्यारोपण से पहले की जांच और प्रत्यारोपण के बाद की नियमित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ वर्गीज ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे देशभर में ट्रांसप्लांट संबंधी देखभाल को आसान बनाना है, ताकि किसी भी मरीज को केवल फॉलोअप के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। यशोदा अस्पताल की यह पहल झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए राहत का कार्य करेगी। इस क्लिनिक के शुभारंभ से झारखंड के लोगों को आधुनिक और विशेषज्ञ देखभाल उनके अपने राज्य में ही सुलभ हो पाएगी।

Related posts

प्रेमिका से मिलने आए 2 युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

News Desk

संत पूज्य श्री गुरुदेव 108 विद्या सागर जी महाराज के समाधिमरण पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Manisha Kumari

झारखंड की आदिवासी बेटी रितिका ने चलाई वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

News Desk

Leave a Comment