सतबरवा (पलामू) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का सतबरवा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कमिटी द्वारा सतबरवा पुराने थाना के समीप पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।इस अवसर पर रघुवर दास ने जय मां काली कांवरिया संघ के कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना करने से पूर्व भगवा ध्वज दिखाकर विदा किया और सभी कांवरियों की सुरक्षित यात्रा एवं सफल दर्शन की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत वे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह के निवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने हाल ही में हुए उनके छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री दास ने शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर मनिका के पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, समाजसेवी आशीष सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि महेश यादव, मुकेश गुप्ता, विजय पाठक, प्रवेश यादव, मेघराज प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।