राशि मेष
आज अगर आप किसी कानूनी काम में हाथ डालने जा रहे तो ऐसा बिलकुल नहीं करें, कानूनी कार्यों को करने का दिन आज बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। किसी भी दुर्घटना से पूरी तरह सतर्क रहें। आज किसी बात की चिंता आपको दिन में कई बार सताती रहेगी। किसी बात को लेकर चिंतित भी रहेंगे।
उपाय :- आज आप गाय के घी का दान किसी धर्म स्थान में करें।
भाग्यांक :- 5
शुभ रंग :- काला
राशि वृष
आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, घर परिवार से सहयोग मिलेगा। आपके स्वस्थ में भी सुधर होगा। कारोबार की दृश्टिकोण से परिस्थितिया बदलती दिख रही है इसलिए सांयकाल में कारोबारी नुक्सान हो सकता है।
उपाय :- आज आप शनि मंदिर में सरसो तेल का दिया जलाएं।
भाग्यंक : 1
शुभ रंग :- नीला
राशि मिथुन
आज आपकी फ़िजूलखर्ची बढ़ेगी, किसी अपने करीबी से वाद विवाद बढ़ सकता है। आपको उदार विकार (पेट में दर्द) हो सकता है, उदार विकार की दवाई साथ रखें। आज कोई नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अनुकूल नही है।
उपाय : आज आप किसी मंदिर में जा कर पिली मिठाई का भोग लगाए।
भाग्यांक : 8
शुभ रंग : नारंगी
राशि कर्क
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपको धन लाभ होने की भी अपार सम्भावनाये है। पर ध्यान रहे आज यात्रा के लिए दिन बिलकुल भी अनुकूल नही है, तो अगर आज यात्रा को टाल दें और अगर यात्रा बहुत ही अनिवार्य है, तो पूरी सावधानी के साथ करें। आज आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
उपाय : आज आप गुड़ का दान करें।
भाग्यांक : 5
शुभ रंग : लाल
राशि सिंह
आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में लगेगी साथ ही आप अपनी सेहत के लिए भी जागरूकता दिखाएंगे। आपको आज धन लाभ होगा। अगर आप अपने गुस्से और अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो विरोधी आपसे परास्त होगा। माता-पिता का प्यार मिलेगा।
उपाय : आज आप शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करें।
भाग्यांक : 3
शुभ रंग : सफेद
राशि कन्या
अगर आज आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे है, तो जरूर ख़रीदे आज का दिन खरीदारी के लिए शुभ है साथ ही दोपहर के बाद आपका खर्च बढ़ेगा परन्तु इस से आप घबराइए नहीं। शाम तक ग्रहो के बदलने से घर एवं दफ्तर में नकारात्मकता बढ़ेगी।
उपाय : आज आप लाल चन्दन का तिलक लगाकर घर से निकले।
भाग्यांक : 7
शुभ रंग : नारंगी
राशि तुला
पैसो की लेन-देन से आज दूर रहे, आज निवेश से भी दूर रहे। आर्थिक मामलो में आज अत्यधिक सावधानी बरतें क्यूंकि आज आर्थिक दृष्टिकोण आपका दिन शुभ नहीं है। आज हर काम एकाग्र होकर करिये वरना परेशानी बढ़ सकती है। ग़लतफ़हमी और दुर्घटना से बचे।
उपाय : आज आप शहद का दान करें।
भाग्यांक : 6
शुभ रंग : पीला
राशि वृश्चिक
आज बीमारी की वजह से आपका खर्च बढ़ेगा और साथ ही घर में मनमुटाव होने की भी सम्भावना है। इसलिए आप नकारात्मक विचारो से बचे रहिये और अनावश्यक किसी विवाद को ना जन्म दे ना ही किसी विवाद में बेवजह घुसे।
उपाय : आज आप चीनी का दान करें।
भाग्यांक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
राशि धनु
आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपका अपने किसी करीबी से विवाद होने की प्रबल सम्भावना है। साथ ही आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। मध्यकाल के बाद आपका दिन अनुकूल रहेगा, आपका मैनेजर आपकी तारीफ करेगा।
उपाय : आज आप सरसो के तेल का दान किसी शनि मंदिर में करें।
भाग्यांक : 4
शुभ रंग : काला
राशि मकर
आज आप सोच – समझकर कोई फैसला लें, आपकी ग़लतफ़हमी बढ़ सकती है। किसी पुराने रुके हुए काम की वजह से आपका खर्च बढ़ेगा पर इस काम के पूरा होने का फायदा आपको आने वाले महीने के अंत तक जरूर मिलेगा। व्यवसाय मई आपके सहकर्मी आज आपको आगे बढ़ने से रोकेंगे। इसलिए पूरी समझदारी से कार्य करें और अपना कार्य कर्मठता से करें, विरोधी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।
उपाय : आज आप गुड़ खाकर घर से निकलें।
भाग्यांक : 2
शुभ रंग : नारंगी
राशि कुंभ
आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा कर लेंगे, धन लाभ की स्थिति भी बन रही है। परिवार से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही परिवार में सुख शांति बानी रहेगी। सेहत सुधरेगा और आप आज स्वस्थ महसूस करेंगे।
उपाय : आज आप मंदिर में गमला दान करें।
भाग्यांक : 7
शुभ रंग : सिल्वर
राशि मीन
आज आपका भाग्य अनुकूल स्तिथि में नहीं है। आप आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न ले और कोई नया कार्य भी न करें। लोगो से हो रहे विवादों से बचे। अपने घर के बुजुर्गों और अपनी खुद की सेहत का आज ख़ास ध्यान रखें। आज अपने बच्चों से सम्बंधित किसी कारण वश आप तनाव में रह सकते है।
उपाय : आज आप विष्णु जी की पूजा करें।
भाग्यांक :3
शुभ रंग : बैंगनी