News Nation Bharat
खेलमध्य प्रदेशराज्य

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 तमिलनाडु में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अर्जित किये 3 रजत पदक

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मंगलवार 30 जनवरी 2024 को खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 तमिलनाडु में मध्यप्रदेश के शूटिंग (स्कीट) तैराकी और थांगता खेल के खिलाड़ियों ने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन कर 1-1 रजत पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। दोनों विजेता खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्विश्वास कैलाश सारंग और संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता ने प्रशंसा करते हुए बधाई दी हैं।

म.प्र. के शूटिंग (स्कीट) खेल में जीता – 1 रजत पदक
30 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश के शूटिंग खिलाड़ियों कु. वंशिका तिवारी और उदय मान सिंह राठौर की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेन्ट में अपने खेल कौशल से सटीक निशाना साधकर 1 रजत पदक अर्जित किया। स्वर्ण पदक तेलंगाना के खिलाड़ियों युवेक बट्टुला वेकंट लक्ष्मी लक्कु ने और कांस्य पदक पंजाब के खिलाड़ियों जोरवार एस वेदी, रिषम गुरोन ने प्राप्त किया।

म.प्र. के तैराकी खेल में जीता – 1 रजत पदक
30 जनवरी 2024 को प्रदेश के तैराकी के खिलाड़ी सिद्धांत सिंह जदौन ने 200 मी. मिडले व्यक्तिगत स्पर्धा में खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 रजत पदक अर्जित किया।

म.प्र. के थांग-ता खेल में भी जीता – 1 रजत पदक
30 जनवरी 2024 को प्रदेश के थांग-ता खेल की खिलाडी कु. वैष्णवी साहू ने खेल प्रतिभा और कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर 1 रजत पदक अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 का आयोजन 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के विभिन्न शहर चैन्नई, कोयंबटूर, मदुरई एवं त्रिची में आयोजित किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में कुल 26 विधाएँ खेली जायेंगी, जिसमें से म.प्र द्वारा कुल 20 विघाओ में 195 खिलाड़ी एवं 58 स्पोर्ट स्टॉफ, कुल 253 सदस्य प्रतिभागिता कर रहे हैं।

Related posts

छात्र नेता के नेतृत्व में आयुर्वेद चिकित्सा कम्पनी की बैठक संपन्न

News Desk

दो नाबालिक मोटर साइकिल सवार छात्र की मोटर साईकिल आपस में टकराई, दोनों बाइक सवार नाबालिक हुए बुरी तरह घायल

News Desk

जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह के नेतृत्व में प्रभात फेरी और सड़क सुरक्षा जागरूकता एवम् शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Manisha Kumari

Leave a Comment