News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 05 February 2024 : मकर राशि में मंगल सूर्य के साथ मिलकर आदित्य मंगल राजयोग बना रहे हैं

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष
आज आपको आपके बच्चों से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा, आप कोई रचनात्मक कार्य भी करेंगे। किसी करीबी से मुलकात होगी जिस से आपका मन प्रसन्न होगा और तनाव भी दूर होगा। आपके द्वारा किये गए किसी रचनात्मक कार्य की प्रशंसा आपके दफ्तर के साथी करेंगे।
उपाय : आज आप श्री राम रक्षा स्तोत्र पाठ करें।
भाग्यांक : 1
शुभ रंग : पीला

वृष
नौकरी या कारोबारी दिशा में तकलीफ बढ़ेगी, आपको कोई बुरा समाचार मिल सकता है। घर में मनमुटाव भी बढ़ने की सम्भावना है। आज आप ज़मीन-जायदाद के कागज़ पर हस्ताक्षर नही करे। अपनी माँ की सेहत का ध्यान रखें उनसे आशीर्वाद लेकर दफ्तर/ कारोबार की तरफ निकले।
उपाय : आज आप घर के मुख्या द्वार पर घी का दिया जलाये।
भाग्यांक : 6
शुभ रंग : बैंगनी

मिथुन
आज आपको अपने परिवार का साथ भी मिलेगा और आपके व्यवसाय से जुड़े सहकर्मी आपके काम की सराहना भी करेंगे। आज आपको धन लाभ भी होगा परन्तु दोपहर के बाद थोड़े खर्च बढ़ेंगे।
उपाय : आज आप हनुमान मंदिर में सरसो तेल का दीपक जलाएं।
भाग्यांक : 7
शुभ रंग : लाल

कर्क
आज कोई भी नया काम शुरू ना करें, कोई नया काम करने से उसका परिणाम विपरीत हो सकता है और हो सकता है आपकी उल्टा मान हानि हो। आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे जिसके परिणाम सवरूप किसी से वाद विवाद हो सकता है।
उपाय : आज आप सुंदरकांड का पाठ करें।
भाग्यांक : 8
शुभ रंग : नारंगी

सिंह
आज आपको किसी परियोजना में सरकारी सहायता मिलने की पूरी सम्भावना है। आप घर की साज-सज्जा में परिवर्तन कर सकते हैं। आज आपका ऑफिस के काम हेतु यात्रा कर सकते हैं। आपकी माँ की सेहत में सुधर होगा और साथ ही परिवार में खुशी का माहौल होगा।
उपाय : आज आप चांदी का चंद्रमा दान करें।
भाग्यांक : 2
शुभ रंग : गुलाबी

कन्या
नौकरी- कारोबार दोनों में आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आज आपके द्वारा किये गए काम की लोग तारीफ करेंगे। बुजर्गों या मित्रों की मदद से आज आपके बिगड़े काम बनेंगे। आज आपका यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
उपाय : आज आप पशुपक्षी के लिए आहार पानी का प्रबंध करें।
भाग्यांक : 3
शुभ रंग : सफेद

तुला
आज आपको हर काम में सफलता मिलने का योग बन रहा है। अगर आप कोई व्यसाय में सम्मिलित है तो शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। आपके सहकर्मी भी आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपकी आज सेहत भी अच्छी रहेगी। आपके विरोधी आज आप के सामने घुटने टेकेंगे।
उपाय : आज आप किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान भोजन कराएं ।
भाग्यांक : 1
शुभ रंग : सिल्वर

वृश्चिक
आपके काम का बोझ बढ़ने से आपकी सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। साथ में आपकी मित्र या किसी परिजन से मुलाकात होगी और आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी छोटे बच्चे की कही गयी बात आपको पूरे दिन ख़ुशी देती रहेगी।
उपाय : आज आप शिव चालीसा का पाठ करिये।
भाग्यांक : 8
शुभ रंग : पीला

धनु
आज हर एक छेत्र में आपको लाभ होगा, लोग आपके प्रतिभा की सराहना भी करेंगे और साथ ही आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी। अगर आप विवाह के उम्र में होकर अविवाहित है तो आज आपके शादी की बात पक्की हो सकती है। साथ विवाहित लोगो के जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे।
उपाय : आज आप मंदिर में घंटी दान करें।
भाग्यांक : 7
शुभ रंग : नीला

मकर
आज आप आर्थिक मामलो में पूरी तरह से सतर्कता बरतें। लेन देन के लिए दिन बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। आज आपका खर्च भी बढ़ेगा, साथ ही आप कोशिश करें की आज किसी विवाद में न पड़े। विवाद की स्थिति में समझौता जकर लेने में ही आपकी भलाई है। खाने-पीने में अत्यधिक सावधानी बरतें वरना तबियत ख़राब होने के भी प्रबल आशंका है।
उपाय : आज आप साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यांक : 9
शुभ रंग : हरा

कुम्भ
आज आपका दिन भावुकता भरा हुआ रहेगा। आपके आत्मसम्मान को चोट पहुंच सकती है। फ़िजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। आपकी सेहत में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।
उपाय : आज आप माँ दुर्गा की आराधना करें।
भाग्यांक : 1
शुभ रंग : लाल

मीन
आज आपके धन लाभ का योग बन रहा है और इसके साथ ही आपके मान सम्मान की भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। शादी के योग्य कुंवारे लोगो के शादी के योग बनेंगे, और छोटी दुरी की यात्रा की भी सम्भावना है। विवाहित लोगो में प्रेम बढ़ेगा।
उपाय : आज आप गाय को कोई हरी सब्ज़ी खिलाएं उनकी सेवा करें।
भाग्यांक : 3
शुभ रंग : काला

Related posts

Rashifal 16 February 2024 : आज भरणी नक्षत्र उपरांत कृतिका नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग का संयोग, इन 5 राशियों का दिन खुशियों से भरा होगा

Manisha Kumari

Rashifal 07 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

PRIYA SINGH

Aaj Ka Panchang 11 नवंबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 11 नवंबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Leave a Comment