News Nation Bharat
झारखंड

लूट के कारण झारखंड देश में बदनाम है -कृष्ण मार्डी

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो : झारखंड मुक्ति मोर्चा उल्गुलान का 52 वां स्थापना दिवस रविवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजा बंगला ढोरी बस्ती के ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता झामुमो उल्गुलान के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो और संचालन केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो ने किया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि झामुमो उल्गुलान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद कृष्ण मार्डी, केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने झारखंड केसरी पूर्व सांसद स्व. बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्श पर चलते हुए झारखंडवासियों के हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने का शपथ लिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णा मार्डी ने कहा कि जिस उद्देश्य से स्व. बिनोद बिहारी महतो के नेतृत्व में जिस उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना कर झारखंड आंदोलन लड़ा गया वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। शिबू सोरेन गुट ने झारखंड को लूट खंड में बदल दिया। जिसके करण कभी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जेल गए तो कभी मधु कोड़ा जेल गए। अब मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने जेल भेज दिया। कहा जो लूटेगा वह जेल जाएगा। श्री मार्डी ने कहा कि संपन्न झारखंड के लोग गरीबी में पल रहे हैं रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों को पलायन कर रहे हैं लेकिन सत्ता में काबिज होने वाले लोग जनता की चिंता छोड़ सिर्फ अपनी जेब भरने का काम किया। कहा कि झारखंड में खनिज संपदा की कमी नहीं है लेकिन झारखंड में खनिज, कोयला, लोहा, बालू यदि मिनरल्स को लूटा जा रहा है। यह सब सत्ताधारी दल के इशारे पर लूट हो रहा है। कहा कि इसलिए झारखंड अलग राज्य के लिए झारखंड के अनेकों शहीदों ने शहादत नहीं दिया था। आज झारखंड अलग राज होने के बावजूद झारखंडवासियों के चेहरे पर उदासी है। उन्होंने कहां की झामुनों की स्थापना झारखंड को शोषण मुक्त झारखंड बनने के लिए गठन किया गया था लेकिन शिबू सोरेन कंपनी की गलत नीतियों के कारण झामुमो मार्डी बना,अब झामुमो उलगुलान बना है। कहा कि आने वाले समय में झारखंडवासियों को रोजगार और उत्थान के साथ-साथ सम्मान के लिए झामुमो उलगुलान बड़ी लड़ाई लड़ेगी, इसके लिए झारखंडवासियों को तैयार रहना होगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब जनता को बरगलाने के लिए हो रहा है लेकिन देश की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है अपने विवेक से आने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि हर साल झामुमो उलगुलान का धनबाद के सरायढेला शिव मंदिर के मैदान में स्थापना दिवस मनाया जाता था लेकिन केंद्रीय समिति के निर्णय के अनुसार धनबाद के कार्यकर्ता धनबाद में गिरिडीह, हजारीबाग जमशेदपुर, रांची के कार्यकर्ता अपने-अपने जिले में स्थापना दिवस मना रहे हैं। बोकारो और बेरमो के कार्यकर्ता राजा बंगला ढोरी बस्ती में स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विनोद बाबू ने शोषण मुक्त झारखंड के परिकल्पना के साथ अलग राज्य का आंदोलन शुरू किया था लेकिन वह आंदोलन शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन कंपनी में बेच दिया। दुर्भाग्य है कि सत्ता पर जाने के बाद गलत तरीके से लूट को अंजाम देने के कारण हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा है। शोषण मुक्त झारखंड के लिए खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने, विस्थापित नीति बनाने, रोजगार नीति बनाने, झारखंड आंदोलनकारियों के परिवार और झारखंडवासियों को सम्मान और आर्थिक, शिक्षा का समान अधिकार और उत्थान के लिए झामुमो उलगुलान एक और आंदोलन करने की तैयारी में है। केंद्रीय सचिन दिगंबर महतो कृष्णा थापा, नरेश महतो, शंभूनाथ महतो, मधु पासवान, केंद्रीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ तुरी, हजारीबाग के अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल, जगदीश महतो, जयकुमार टुडू, हेमलाल महतो, रामकृष्ण त्रिपाठी, राजेश कमार, छोटेलाल गुप्ता, नंदलाल महतो, मनीलाल पाल, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष किरण देवी जिला अध्यक्ष सहोदरी देवी जिला सचिव अलिया देवी आदि ने संबोधित करते हुए झारखंड वासियों के अधिकार के लिए आंदोलन करने की बात कही।
पुनीत गिरी, महेंद्र मंडल, वीरेंद्र चौहान, बबलू रवानी, बसंत सोनी, लक्ष्मण हांसदा, नेपाल महतो, मुनीलाल महतो, नेपाली कहार, सरजू महतो, सुरेश महतो, रोहन कमार, सरजू महतो सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
महिलाओं को किया गया सम्मानित
झामुमो उलगुलान के स्थापना दिवस समारोह में आंदोलनकारी एवं समाज हित में काम करने वाली सैकड़ो महिलाओं को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिससे महिलाओं में काफी हर्ष देखा गया।
बिरन लोहार पुनः झामुमो उलगुलान में शामिल
कुछ दिनों पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान छोड़कर अलग होने वाले बिरन लोहार पुनः आज स्थापना दिवस समारोह में झामुमो उलगुलान में शामिल हो गए। जिन्हें केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा मार्डी सहित अन्य पदाधिकारी ने माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

Related posts

ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति बोकारो के सीएसआर मद से 20 दिव्यांग लाभार्थियों के बीच स्कूटी वितरण

Manisha Kumari

अबुआ में भारी अनिमियता के विरुद्ध संथाल समाज के महिला एवम पुरुषो ने किया प्रखण्ड मुख्यालय में पूर जोर विरोध

Manisha Kumari

मेडिका रांची में डॉ. धनञ्जय ने किया ऑर्बिटल अथ्रेक्टॉमी एंजिओप्लास्टी से बिहार- झारखण्ड नयी तकनीक से बुजुर्ग की जान बचायी

Manisha Kumari

Leave a Comment