News Nation Bharat
झारखंडमध्य प्रदेश

पूर्व सीएम कमलनाथ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर दी बधाई

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भोपाल : झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार को एक बार पुनः विधानसभा में बहुमत प्राप्त होने की हार्दिक बधाई। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह से लोकतंत्र पर हुए हमले का बयान विधानसभा में दिया, उस पर बहुत गौर करने की जरूरत है।
पिछले कुछ वर्ष में हम लगातार देख रहे हैं कि झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में चुनी हुई सरकारों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सत्ता पक्ष ने हमला किया। जांच एजेंसियां जिस तरह विपक्ष के नेताओं को चुन-चुन कर टारगेट कर रही हैं, वह बताता है कि देश में कानून के शासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी गई है।
इन हमलों का मुकाबला सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा कर सकती है जो देश की बहुलतावादी संस्कृति और सर्वधर्म समभाव की भावना की वाहक है। कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर इस तानाशाही का मुकाबला कर रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जो जन समर्थन मिल रहा है, उससे आने वाले समय में भारत में एक बार फिर संवैधानिक मूल्यों का शासन होगा और तानाशाही को पराजित किया जाएगा।

Related posts

विधायक ने इंडोर स्टेडियम निर्माण की कि अनुसंशा

News Desk

क्या झिरकी गांव भी जल्द बन जायेगा झरिया, गांव से सटे 3 नंबर कोलयरी में भीषण भूमिगत आग

Manisha Kumari

गिरिडीह : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल-कूद का आयोजन

News Desk

Leave a Comment