News Nation Bharat
दिल्ली

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाएंगे राहुल गांधी, जानें यात्रा पर कब तक ब्रेक

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्यों से शुरू होकर अब भारत के मध्य तक पहुंच चुकी है। इस बीच राहुल गांधी 26 फरवरी से एक मार्च के बीच इस यात्रा से ब्रेक लेंगे। बताया गया है कि राहुल को ब्रिटेन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दो विशेष लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा वे दिल्ली में कुछ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनकी इन व्यस्तताओं के चलते भारत जोड़ो यात्रा कुछ दिन रोकी जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार को कानपुर चरण पूरा होने के बाद 22 और 23 फरवरी को भारत जोड़ो यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। यह यात्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होगी। इसके बाद राहुल संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जाएंगे। यहां से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के ढोलपुर पहुंचेगी।

Related posts

‘BJP को सच नहीं हो रहा है बर्दाश्त, इसलिए मेरे बयान पर फैला रही झूठ’, सिख वाली टिप्पणी पर बोले राहुल गांधी

News Desk

दिल्ली चुनाव के ठीक पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज… आखिर क्या है पूरा मामला

Manisha Kumari

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरी, 6 लोग घायल

News Desk

Leave a Comment