मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। गायक पिछले कई दिनों से बीमार थे। इस बात की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने दी है। पंकज उधास को मशहूर गजल ‘चिट्ठी आई है’ से पहचान मिली।
पंकज उधास के पीआर ने बताया कि गायक का 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गायक के निधन की खबर जानकर संगीत जगत में शोक छा गया है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं चले जाना फैंस को दुखी कर गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।