News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो विधायक ने विभिन्न स्थानों पर कई योजनाओं का किया शिलान्यास, जनहित के कार्य करना मेरी प्राथमिकता : अनूप सिंह

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने बेरमो विधानसभा के लगातार विकास की पहिया को आगे बढ़ाने में लगे है। इसी के तहत पेटरवार प्रखंड के पिछरी और अंगवाली पंचायत में लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें विधायक मद से 44 लाख 98 हजार 1 सौ रुपए, भवन निर्माण विभाग से 55 लाख रुपए तथा लघु सिंचाई विभाग राशि से 7 लाख 97 हजार 112 रुपए की लागत से किया जाएगा। पिछरी उत्तरी पंचायत रविदास टोला पुराना पंचायत भवन से प्रकाश केवट के घर तक 350 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 2 लाख 49 हजार 900 सौ रुपए की लागत से किया जाएगा। पिछरी उत्तरी पंचायत अंतर्गत ढोरी शिव मंदिर मेला टांड़ में लगभग 550 फीट चाहर दिवारी का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य  राशि – 4 लाख 99 हजार 9 सौ रुपए की लागत से होगा। पिछरी उत्तरी पंचायत में स्वास्थ उपकेन्द्र निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्य किया। यह 55 लाख रुपए की लागत से निर्माण होगा। पिछरी दक्षिणी पंचायत में कब्रस्तान के सामने समशान शेड का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 2 लाख 99 हजार 9 सौ रुपए की लागत से होगा। छप्परडीह खांजो नदी के सामने शेड का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह 2 लाख 99 हजार 9 सौ रुपए लागत से निर्माण होगा। पिछरी दक्षिणी पंचायत टोला करनडीह रबिदास टोला बरगद पेड के पास चबूतरा का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह 2 लाख की लागत से निर्माण होगा। पिछरी दक्षिणी पंचायत पुरनाटांड़ मदरसा के बगल में बजुखाना का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 3 लाख की लागत से होगा। पिछरी दक्षिणी पंचायत अन्तर्गत बुटनाडीह में जोरिया के सामने स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 2, लाख रुपए की लागत से होगा। अंगवाली दक्षिणी पंचायत ग्राम हीडटांड में अलकु सिंह के घर के सामने डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 3 लाख रुपए की लागत से होगा। अंगवाली दक्षिणी पंचायत नावाडीह पीपल बाँध का जीर्णोद्धार का शिलान्यास कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 7 लाख 97 हजार 112 रुपए की लागत से होगा। अंगवाली दक्षिणी पंचायत ग्राम नावाडीह टोला कसरायबेडा सलगोकोचा में गुणाराम माँझी के घर से युगल तुरी के घर तक 400 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 3 लाख 99 हजार 600 रुपए की लागत से होगा। अंगवाली दक्षिणी पंचायत मधुपुर बाँध में महिला स्नान घाट का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य  2 लाख रुपए की लागत से होगा। अंगवाली दक्षिणी पंचायत गाभरमोचरो मधुपुर बाँध में स्नान घाट का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 2 लाख रुपए की लागत से होगा। अंगवाली दक्षिणी पंचायत टोला गाभर मोचरो (कोचा बस्ती) सावित्री देवी पति शिवनारायण मांझी के जमीन पर सोलर डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 3 लाख 98 हजार 9 सौ रुपए की लागत से होगा। अंगवाली उत्तरी पंचायत अंतर्गत आनन्द भगत के घर से संतोष मिश्रा के घर तक 400 फीट पीसीसी पथ एवं पाईप लाईन सहित 200 फीट नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य राशि 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्माण होगा। अंगवाली उत्तरी पंचायत अंतर्गत घांसी टोला में लगभग 500 फीट नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 5 लाख रुपए की लागत से होगा। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि बेरमो विधानसभा में जनहित के कार्य करना मेरी प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता है। मौके पर प्रमुख शारदा देवी, परवेज़ अख्तर, मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, गणेश मिश्रा, उदेश दुबे, बनवीर मिश्रा,अभय ठाकुर, प्रकाश तुरी, तपन मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, बिंदा मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीसीएल के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा अवैध कोयला लदा बाइक और साइकिल

News Desk

सपा विधायक ने पुलिस परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुनःपरीक्षा कराए जाने की मुख्यमंत्री से अपील की

Manisha Kumari

हिंदू कल्याण मंच के सदस्यों ने प्रत्येक सोमवारी को मांस की दुकान बंद करने का किया आग्रह

News Desk

Leave a Comment