News Nation Bharat
झारखंडराज्य

महिला सम्मान : केबी कॉलेज बेरमो में सभ्य समाज की पहली शर्त विषय पर सेमिनार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( 08 मार्च) के अवसर पर एन एस एस ( NSS ) , वूमेन सेल एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान मे महिला सम्मान: सभ्य समाज की पहली शर्त विषय पर सेमिनार का आयोजन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में विधिवत् उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्ज्वलित करने में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार, वूमेन सेल कोऑर्डिनेटर डा नीला पूर्णीमा तिर्की, प्रो गोपाल प्रजापति वरिष्ठ प्राध्यापक, आई क्यू ए सी कॉर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो शामिल रहे।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। प्रत्येक परिवार मे मां, बेटी, बहन, पत्नी आदि की भूमिकाओं मे महिलाएं हैं। महिला दिवस पर हम इनके योगदानों को याद करते हैं।एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा महिलाएं नैतिकता, निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्व का प्रतिबिंब होती हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिलाओं को सम्मान देने हेतु यह दिवस मनाए जाने की परंपरा है। 2024 का थीम इंस्पायर इंक्लूजन एक येसी दुनिया जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले। वूमेन सेल कोऑर्डिनेटर डा नीला पूर्णीमा तिर्की ने कहा महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं का सर्वांगीण विकास मे उनकी सहभागिता को बढ़ावा देना है। प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान मुख्य आवश्यकता है। आई क्यू ए सी कॉर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित दिन के रुप में याद करते हैं। डा मधुरा केरकेट्टा, डा साजन भारती ने भी वक्तव्य रखे। एन एस एस के स्वयं सेवकों मे सुप्रिया कुमारी, रिया बनर्जी एवम महजबी प्रवीन ने महिला दिवस की प्रासंगिकता पर वक्तव्य रखे।  एन एस एस स्वयं सेवक रिया बनर्जी ने सांस्कृतिक नृत्य मां दुर्गा पर किया और  संदेश दिया। मंच संचालन का कार्य एन एस एस के स्वयं सेवक संजना कुमारी एवम शालिनी चौधरी ने किया , धन्यवाद ज्ञापन एन एस एस स्वयं सेवक गुड़िया कुमारी की।

सभागार मे सेमिनार स्थल पर केक डा नीला पूर्णीमा तिर्की एवम डा मधुरा केरकेट्टा द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं को केक वितरित किए गए। कॉलेज परिवार ने छात्र छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डा आर पी पी सिंह, डा व्यास कुमार, प्रो अमीत कुमार रवि, डा वासुदेव प्रजापति, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, मो साजिद, सदन राम, रविंद्र कुमार दास, करिश्मा, अजय, भगन घासी, बालेश्वर यादव आदि कॉलेज परिवार की उपस्थिति रही।

Related posts

रामनवमी के मौके पर यूएमएफ के द्वारा किया गया ठंडे पानी व शर्बत का इंतजाम

Manisha Kumari

बेरमो : विघायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

News Desk

स्वच्छता समाज के आर्थिक और बौद्धिक विकास का पैमाना है : जीएम

News Desk

Leave a Comment