News Nation Bharat
झारखंडराज्य

युवा व्यवसायी संघ फुसरो के पूर्व संरक्षक सह समाजसेवी कैलाश महतो की पुण्यतिथि मनायी गई

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

युवा व्यवसायी संघ फुसरो के पूर्व संरक्षक सह समाजसेवी कैलाश महतो की दसवीं पुण्यतिथि उनके आवास पर मनायी गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर उनकी पत्नी सावित्री देवी ने माल्यार्पण तथा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात आगंतुकों ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए मजदूर नेता इंद्रदेव महतो ने कहा कि स्व कैलाश महतो सच्चे रूप में समाज के गरीबो, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। चिंतामणि महतो ने कहा कि स्व कैलाश महतो नेक और मृदुभाषी थे। किसी भी तरह के पीड़ित व्यक्ति उनके पास आते थे तो वो हरसंभव मदद करने का प्रयास किया करते थे। बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक और भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास ने कहा कि स्व महतो के साथ संघ के माध्यम से काफी काम समाजहित में करने का अवसर मिला था।

ये भी पढ़ें : गोपालगंज : पंचायती के दौरान प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को उसके ही सामने मारा चाकू, पुलिस ने 24 घंटा के अंदर किया गिरफ्तार

इस अवसर पर चिंतामणि महतो, मोहन महतो, सुरेश महतो,कृष्ण कुमार चांडक, जयप्रकाश महतो, सेवा महतो, घनश्याम प्रसाद, अशोक कुमार जैन, हरि महतो, धनेश्वर महतो, विश्वनाथ रजवार, प्रदीप महतो, पीयूष पटेल, सावित्री देवी, भानु देवी,सरिता देवी, तुलसी देवी, सिमरन कुमारी, रोहिणी देवी, मनीषा कुमारी, ईश्वर महतो, नसीम अंसारी, आयुष पटेल, प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने विखेरा जलवा

Manisha Kumari

पुर्व सैनिक के निधन पर समाजसेवी डॉ उषा सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुचे उनके आवास

News Desk

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की कथारा क्षेत्र में शुरुआत

Manisha Kumari

Leave a Comment