News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराज्य

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर मंत्रालय अविनाश शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मंत्रालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अविनाश शर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के प्रदाय के लिये केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।अविनाश शर्मा वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा, भोपाल चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर मंत्रालय का कार्य संपादित कर रहे हैं। हाल ही में मंत्रालय में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने में अविनाश शर्मा और उनकी टीम के प्रयास से होम डिपार्टमेंट के महत्वपूर्ण और अति गोपनीय सी सेक्शन से लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की समस्त शाखाओं को आग से बचा लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2022 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना और निर्देशों के तारतम्य में स्थापित केन्द्रीय गृहमंत्री का “अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक” मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी अति-उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। इनमें अति-उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 102 तथा उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 108 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन हुआ है। जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी अति- उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पदक प्रदान किया गया है।

Related posts

बेटी बनी पिता की दुश्मन, बेची गई जमीन का पैसा पाने के लिए पिता लग रहा चक्कर

Manisha Kumari

अनोखी घटना, महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को दिया जन्म

Manisha Kumari

बेरमो : डी.वी.सी पावर प्लांट चलाना है तो मजदूरों की मांगें पूरी करना होगा : राजू

News Desk

Leave a Comment