News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 28 मार्च 2024 : आज शाम 06:57 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी, आज शाम 06:38 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज आपको धन लाभ होने वाला। विदेश से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लम्बी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। काम के बोझ बढ़ने के कारण तनाव बभी बढ़ सकता है।
उपाय : आज आप चमेली का तेल दान करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा

वृष राशि
आज आप शेयर बाजार में भूल कर भी निवेश नहीं करें। आर्थिक दृश्टिकोण से आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा जिसमे उतार की सम्भावना चढ़ाव से अधिक होगी, साथ आज आपके आत्म सामान को ठेस पहुंचने वाली घटना हो सकती है। इसलिए सोच समझ कर किसी भी विवाद में पड़े और कोशिश यही करें की विवादों से दुरी बानी रहे।
उपाय : आज मिश्री या कुछ मीठा खा कर घर से निकले।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला

मिथुन राशि
आज आपके किसी करीबी से आपकी मुलाकात होगी, यह करीबी कोई मित्र, रिश्तेदार अथवा आपके कारोबार में कोई सहयोगी हो सकता है, आपके आज जीवनसाथी से भी रिश्ते सुधरते हुए दिख रहे हैं, साथ ही आज संभल कर बात करे और अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें।
उपाय : आज आप छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल

कर्क राशि
आज शरीर में आलस और थकान की वजह से काम में आपका मन नहीं लगेगा। आज आप अपने बॉस से सावधानी से बात करें और गुस्से पर काबू बनाये रखें। आज आपके पेट में तकलीफ होगी जिस से आपका मूड बिगड़ेगा। आज अपने घर में किसी से भी बहस न करें परिणाम आपको ही परेशानी में डालेगा।
उपाय : आज आप हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला

सिंह राशि
आज आप अपनी वाणी और अपने व्यवहार पर सतर्क दृष्टि रखें, कोई भी अनावश्यक विवाद में ना पड़े। कोई गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। अपनी सेहत को संभल कर रखें क्यूंकि सेहत के दृष्टिकोण से दिन आज अनुकूल नहीं है, खर्च बढ़ने की भी सम्भावना है। अचानक हुई किसी घटना से चिंता बढ़ेगी।
उपाय : आज आप मंदिर में दान करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी

कन्या राशि
अगर आप अपने देश में कारोबार करते हो तब कोई खाश सफलता नहीं मिलेगी परन्तु अगर आपका कारोबार विदेश से सामान लाने या ले जाने का है तब तो सफलता मिलने की बड़ी सम्भावना है। आपकी कोई पुरानी खोई हुई वास्तु आज आपको मिलेगी। यात्रा की भजि सम्भावना बन रही है।
उपाय : आज आप गुड़ का दान करें
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद

तुला राशि
आज आपके मैनेजर या विरोधियों से मन – मुटाव की सम्भावना बन रही है, इसलिए आज कोई भी वाद विवाद में बिलकुल नहीं पड़ें। आज आपको बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी, विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने के भी आसार है।
उपाय : आज आप मंदिर में दीप का दान करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नीला

वृश्चिक राशि
आज आपके कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यह भी हो सकता हैं की कोई नया काम करने के लिए प्रेरित हो। आपके भाग्य का आज आपको साथ मिलेगा, दोस्तों के साथ मुलाकात होगी और उनके साथ घूमने भी जाएंगे।
उपाय : आज आप शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा

धनु राशि
आज का दिन आपका दुविधा भरा रहेगा, दुविधा मई किया गया फैसला सही नही होता, इसलिए आज किया जाने वाला फैसला टाल दें। कोई भी नया काम करना अशुभ होगा। अपनी वाणी पर भी संयम बना कर रखें। दोपहर के बाद धन लाभ के भी योग बन रहे है। धन लाभ आप को संतुष्ट करेगा।
उपाय : किसी असहाय व्यक्ति के इलाज में थोड़ी मदद करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी

मकर राशि
आज आपको अपना धैर्य बना कर रखना बहुत ज़रूरी है क्यूंकि किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। आज आपकी फ़िजूलखर्ची आप पर भरी पड़ सकती है। व्यवसाय में जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ नही है धैर्य के साथ अपना काम करें और बुरी परिस्थितियों से घबराये नही। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिस से आपकी हिम्मत बढ़ेगी।
उपाय : आज आप महालक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला

कुंभ राशि
आज आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ेगा, आपको चाहिए की आप अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो घर में कलह होगा। दोपहर के बाद थोड़ी सी परेशानी के फलस्वरूप आपकी सेहत बिगड़ेगी। अपने खर्च पर काबू रखें और ज़्यादा वाद – विवाद में भी ना पड़ें।
उपाय : हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : सफेद

मीन राशि
आज आप सावधानी बरते। सोच-समझकर अपना काम करे, आज बदनामी होने का योग बन रहा है। आपका गुस्सा आज आप पर ही भरी पद सकता है। इसलिए क्रोध को बिलकुल दबा कर रखिये। आज प्रयास करे की आप काम बोले और वाद विवाद से दुरी बनाये रखें। आपकी फ़िजूलखर्ची भी बढ़ेगी और स्वास्थ भी ख़राब हो सकता है।
उपाय : ॐ बृहस्पत्यें नमः मंत्र का जाप 108 बार करे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला

Related posts

Rashifal 22 मार्च 2024 : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे, आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं, बातचीत से काम बन जाएगा

Manisha Kumari

Rashifal 25 जुलाई 2024 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

News Desk

Aaj Ka Panchang 13 फरवरी 2025 : आज का पंचांग से जानें 13 फरवरी 2025 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Leave a Comment