News Nation Bharat
झारखंडराज्य

श्री श्री रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ एवं यज्ञ को लेकर अंगवाली में निकली कलश यात्रा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित मैथान टुंगरी से श्री श्री राम चरित मानस यज्ञ समिति अंगवाली के द्वारा श्री श्री राम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ एवं यज्ञ को लेकर गुरुवार को गाजे-बाजे के कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें अंगवाली क्षेत्र के सैकड़ों युवतियां, महिला- पुरुष व ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान आदि जयकारे लगते हुए अंगवाली मैथान टुंगरी के महायज्ञ स्थल से मंडपबारी, मिश्रा टोला आदि स्थानों से होते हुए दामोदर नदी घाट पहुंचे। यहां संस्थापक पंड़ित रामधाम शरण (गौर बाबा)ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया और पुनः श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ समिति के लोगो ने कहा कि 29 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से पाठ, परिक्रमा एवं रात्रि 7 बजे से प्रवचन किया जायेगा। जिसमे 29 मार्च की रात्रि में प्रसिद्ध गायक हेमन्त दुबे के द्वारा जागरण, 7 अप्रैल के यज्ञ विसर्जन एवं शोभा यात्रा निकाली जायगी। बताया कि व्यास पंडित अनिल पाठक वाचस्पति (गिरिडीह), कथा वाचिका साध्वी लक्ष्मी रामायणी जी मानस माधुरी, श्री राम चरित मानस, काशी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) श्री राम कथा वाचक श्री मनसा मार्तण्ड पंडित अच्युतानंद जी महाराज एवं संस्थापक पंडित रामधाम शरण (गौर बाबा) के द्वारा अनुष्ठान संपन्न किया जायेगा। यज्ञ संस्थापक रामधाम शरण उर्फ गौरबाबा ने बताया कि इस वर्ष 27 वां श्री रामचरित मानस सम्मेलन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत
अंगवाली के मंडपबारी चौक, मिश्रा टोला एवं आम बगान स्थित सामुदायिक विवाह मंडप में समाजसेवीयो ने श्रद्धालुओं के बीच शरबत व शीतल पेयजल वितरण किया गया।

महायज्ञ को सफल बनाने में ये हैं सक्रिय
संरक्षक धर्मेन्द्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, सत्यजीत मिश्रा, राम विलाश रुजवार, समन्वयक पवन विश्वकर्मा, प्रणव कपरदार, राजेश नायक, सह संरक्षक संतोष नायक, संजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष श्याम लाल सिंह (शंकर), उपाध्यक्ष पवन कुमार नायक, नितिश कुमार मिश्रा (विट्टू), भोला राज, रॉकी कमार, उत्तम कपरदार, सचिव कन्हैया लाल नायक, उप सचिव वरूण कुर मिजा, मिथलेश सिंह (बब्लु), वैजनाथ रविदास, शियलट रविदास, प्रमेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष राजु कुमार बायक, उप कोषाध्यक्ष सुरेश कुर सिंह, चन्दन रविदास, अंगद रजवार आदि लोग सक्रिय हैं।

मौके पर भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, अंगवाली उतरी पंचायत मुखिया धर्मेंद्र कपरादार, पवन नायक, हिमाचल मिश्रा, सत्यजीत मिश्रा, संजय मिश्रा, पंसस बॉबी देवी, जल सहिया भाग्यरानी देवी, अभय मिश्रा, सीता देवी, मंजू देवी, निशा कुमारी, रानी कुमारी , कुसुम कुमारी, फूल कुमारी, बंदना कुमारी, शिवानी कुमारी, शोभा कुमारी, तारा देवी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

झारखंड में 9 अप्रैल से एक माह तक भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान चलेगा

Manisha Kumari

दलितों की किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर पीड़ितों ने एसडीएम आवास का किया घेराव

Manisha Kumari

सिंगरौली में भूकंप के झटके, दूसरी बार हिली धरती! दहशत में लोग

Manisha Kumari

Leave a Comment