News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 29 मार्च 2024 : आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे, आज चैत्र माह की चतुर्थी तिथि है आज मां लक्ष्मी की भी कृपा बनेगी इन 5 राशियों में

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज आपको कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी भी नए कार्य की शुरुआत की है तो उसमें आप दिलो जान से कार्य करें। आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और कोई भी निर्णय तुरंत न लें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रयासों को पहचानेंगे। अपने सहयोगियों से मन मुटाव होने के आसार हैं।
उपाय : आज आप बच्चों को उपहार वितरण करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद

वृष राशि
आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अनबन दूर होगी। करोबार में आ रही परेशानियों का हल निकलेगा।
उपाय : आज आप पीला रुमाल जेब में रखें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सायंकाल के समय आपको शीघ्र वाहनों से के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो, वह आपके धन कोष को भी खाली कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा।
उपाय : आज आप काली मिर्च का दान और आज सेवन भी जरूर करें ।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला

कर्क राशि
आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज धन की आमद सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि- भवन और वाहन की खरीद का योग है। आज अनावश्यक विवादों में न उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक न पहुंचे। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय : आज आप किन्नरों को कुछ न कुछ दान करें ।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला

सिंह राशि
आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।
उपाय : आज आप शिवलिंग पर जल चढ़ाएं ।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफेद चंदन

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा और आज आप यदि किसी कार्य को करें, तो पूरे करें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह कार्य लटक सकता हैं और आज आप यदि किसी व्यक्ति की मदद के लिए आएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय : आज आप गरीब असहाय वेक्ति को भोजन कराएं ।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : तोता हरा

तुला राशि
आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। इस तीर्थ से नए अनुभव हासिल होंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर आपको मिल सकती है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। काम का प्रेशर वर्तमान समय में अधिक चल रहा है तो रिफ्रेश करने लिए मनपसंदीदा कार्य कर सकते हैं।
उपाय : आज आप साधु संत का दर्शन हो तो उनकी सेवा अवश्य करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला

वृश्चिक राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें. कारोबारियों को रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे।
उपाय : आज आप राशोई घर के अंदर बैठ कर। खाना खाएं ।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको रुपए पैसे करने से पहले अपने भाई व अपने पिताजी से सलाह लेनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई और नया ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अभी अपनी पुरानी नौकरी में ही रहना होगा।
उपाय : आज आप सूर्य उदय के समय जल से अर्घ्य दें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हरा

मकर राशि
आज लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। धन लाभ होगा। पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपको लाभ होने वाला है। किहीं कारणों के चलते दोस्त नाराज हो सकते हैं।
उपाय : आज आप माता पिता को समय दें उनकी सेवा करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल

कुंभ राशि
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय : आज आप मिट्टी का घड़ा जल में प्रवाहित करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हरा

मीन राशि
आज आपका वैवाहिक जीवन आपके लिए आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आज आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, आज उनको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्का होने की उम्मीद है, लेकिन परीक्षा की तैयारियों में उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
उपाय : आज आप केले की पेड़ की पूजा करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला

Related posts

Rashifal 29 February 2024 : आज पुरे दिन पंचमी तिथि रहेगी, आज सुबह 10:22 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा

Manisha Kumari

Rashifal 23 मार्च 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Aaj Ka Panchang 07 अप्रैल 2025 : आज का पंचांग से जानें 07 अप्रैल 2025 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

PRIYA SINGH

Leave a Comment