News Nation Bharat
झारखंडराज्य

ढुलू महतो को धनबाद से प्रत्याशी बनाए जाने पर साहू महासभा ने भाजपा के प्रति जताया आभार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बोकारो जिला अंतर्गत हीरक रोड रटारी, दुग्दा पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता के आवास में गुरुवार को अखिल भारतीय साहू महासभा की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बाघमारा विधायक ढुलू महतो को धनबाद संसदीय सीट से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के प्रति आभार जताया गया। कहा गया कि साहू महासभा भाजपा के साथ है और धनबाद सीट से विधायक ढुलू महतो को साहू महासभा हर हाल में जीताने का काम करेगी। बैठक में अखिल भारतीय साहू महासभा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनिता गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय साव, बोकारो जिला अध्यक्ष काशी साव, जिला सचिव अजय साव, जिला महासचिव राजकुमार साव, जिला उपाध्यक्ष टिंकू साव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीता देवी, राजन महतो, विजय साव, चेतलाल साहू, महावीर साहू, मोतीलाल साहू, छेदी साव, लखन लाल साव, ललित साव, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related posts

गोमिया : स्वांग महावीर स्थान में पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

Manisha Kumari

MP में शिक्षकों की भारी कमी! हजारों पद खाली, MPPSC फिर शुरू करेगा भर्ती

Manisha Kumari

संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

News Desk

Leave a Comment