बोकारो उपायुक्त ने दर्जनों विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

गोमिया : बोकारो उपायुक्त विजया जाधव ने गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र स्थित दर्जनों विद्यालय का औचक निरीक्षण 3 अप्रैल को किया। सबसे पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिदरी पहुंची। उन्होंने शिक्षण कार्य किये जा रहे सभी भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षिक पाठन-पाठन व नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये पाठ्य पुस्तक तितर बितर और रसोई घर में अव्यवस्था को देख नाराजगी जताई। जिला शिक्षा अधीक्षक को विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक गतिविधियों पर संवाद किया।

Other Latest News

Leave a Comment