जन आशीर्वाद यात्रा में संजय को मिल रहा भरपूर समर्थन

हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के जेएलकेएम प्रत्याशी संजय मेहता जनआशीर्वाद यात्रा के तहत लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने केरेडारी प्रखंड पहुंचकर अनेकों स्थान का दौरा किया। इस दौरान संजय को भरपूर जनसमर्थन मिला। लोगों ने हज़ारीबाग लोकसभा से उन्हें विजयी बनाने को लेकर संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2024 04 07 at 6.47.43 PM

यात्रा के दौरान संजय मेहता ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और कहा कि झारखंड में झारखंडी हक अधिकारों को लेकर हम सबको सजग होने की बारी आ गयी है। जमीन हमारी संसाधन हमारा लेकिन वर्षों से ये बड़ी कंपनियां लूट कर ले जा रहे हैं और इसका साठगांठ सत्ता के दलों से है। हमें अपना और आने वाले पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए एकजुट होना होगा।

WhatsApp Image 2024 04 07 at 6.47.44 PM

संजय ने जनसमूह से आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड को बचाने के इस लड़ाई में मेरा साथ दीजिए। आप मुझे संसद भवन भेजते हैं तो जनता की आवाज बनकर सदन में मुद्दों को उठाऊंगा। हज़ारीबाग को विकास की एक नई गति दूंगा।

जन आशीवार्द यात्रा में मिल रहे स्नेह, सहयोग और समर्थन पर संजय ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। साथ ही झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं जेएलकेएम के सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को धन्यवाद दिया।

Other Latest News

Leave a Comment