पूर्व संध्या पर तपोवन मंदिर निवारण पुर में दीप प्रज्वलित कर नववर्ष का स्वागत

राँची : हिंदू जागरण रांची महानगर द्वारा आज नववर्ष के पूर्व संध्या पर तपोवन मंदिर निवारण पुर में दीप प्रज्वलित कर नववर्ष का स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव  ने नववर्ष के महत्व के ऊपर अपना संबोधन दिया और बताया की कैसे षड्यंत्र के तहत नव वर्ष के माह् को अप्रैल फूल्स डे घोषित कर दिया गया, रांची महानगर अध्यक्ष निशांत चौहान ने लोगो से अपील की सभी अपने घर पर भगवा ध्वज लगाए, मीठे पकवान बनाए रंगोली बनाएं और नव वर्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश सह संयोजक विक्रम शर्मा, प्रदेश सह संयोजक रत्नेश कुमार जी, प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य सुजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष निशांत चौहान, पवन सिंह, आशुतोष पांडेय, गणिता झा, सिम्पी शर्मा, सूरज पांडे सोनू गुप्ता, सूरज चौधरी, बिष्णु चौरसिया, चंदन मिश्रा, सत्या सिंह, उपेंद्र ठाकुर और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Other Latest News

Leave a Comment