सीपी चौधरी और ढूल्लू महतो की जीत निश्चित है : अशोक

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी दलो के प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो गई है। सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने की अपील किया जा रहा है। वही सेन्ट्रल काँलोनी मे अशोक चौहान ने प्रेस वार्ता कर कहा कि गिरीडीह से एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी और धनबाद से एनडीए प्रत्याशी की जीत निश्चित है। कहा कि चन्द्र प्रकाश चौधरी और ढूल्लू महतो हमेशा जनता की आवाज बनने का काम किया है। जनता के लिए हमेशा खडे है। गिरीडीह मे सीपी चौधरी के सामने कोई नहीं है। वही धनबाद मे गरीबों के महीसा के रुप मे ढूल्लू महतो को जाना है। हम सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर लोगो के बीच मे जाकर जनता के हित मे किये गये कार्य को पहुँचाने का काम कर रहे है।

Other Latest News

Leave a Comment