इंडिया गठबंधन धनबाद लोकसभा से उम्मीदवार घोषित होने पर बेरमो और गोमिया के कांग्रेसियों में हर्ष

कांग्रेस और आर।सी एम।यू के सदस्यों के महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय कार्यालय मे किया गया बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की संचालन क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस ने किया इंडिया गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी राहुल गांधी तथा प्रदेश के नेतृत्व के द्वारा जो विश्वास जताते हुए धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के धर्मपत्नी अनुपमा सिंह को बनाए जाने पर हर्ष प्रकट किया गया। चुनाव कैंपेनिंग में क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में यूनियन और पार्टी के पदाधिकारी घोषित प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव में भाग लेंगे। महिला और स्वच्छ छवि का प्रत्याशी होने का लाभ निश्चित रूप से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी दिलाएगा। धनबाद लोकसभा राजेंद्र बाबू के समय से अनुप बाबू भी अपने ट्रेड यूनियन एवं विधायक के रूप में हमेशा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख के सहभागी रहे हैं। निरंतर सेवा भाव से अपनी अलग पहचान बनाई है। जिसका लाभ निश्चित रूप से प्रत्याशी को मिलेगा। इंडिया गठबंधन के तमाम साथी जीत सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे प्रत्याशी घोषित होने पर यूनियन और पार्टी के लोगों ने केक काटकर बधाई दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस कांग्रेसी नेता विजय यादव ने कहा राजेंद्र बाबू मजदूर राजनीति के भीष्म पितामह रहे इन्होंने अपने जीवन काल में मजदूरों की सेवा की अपने कार्यकाल में हजारों नौजवानों को कोल इंडिया का सदस्य बनवाया वेतन बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया विधानसभा में प्रखर नेता के रूप में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया अपने मंत्री कल में अपने विभाग के कार्य से राज्य को भरपूर सेवा दी आज लोकसभा के लोग राजेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, विल्सन फ्रांसिस, विजय यादव, इस्लाम अंसारी, रणजीत सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, वकील, सुरेश राम, सुजीत मिश्रा, प्रमोद यादव, कपिल यादव, संतोष सिंन्हा, देवाशिष आश, अर्जुन चौहान, बिंदु चंद हेंब्रम, संतोष राम, गोड पंचराम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Other Latest News

Leave a Comment