जेबीकेएसएस समर्थित प्रत्याशी संजय कुमार मेहता ने भरा नामांकन पर्चा, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब


जयराम महतो ने हज़ारीबाग की जनता से किया आह्वान

कहा झारखंड को बचाने के लिए वोट करें इस बार

समर्पित सेवा भाव से हज़ारीबाग की सेवा ही मेरा लक्ष्य : संजय मेहता

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हज़ारीबाग के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन करवाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नामांकन करवाने वालो में एक बड़ा नाम जेबीकेएसएस समर्थित प्रत्याशी संजय मेहता का रहा।

संजय मेहता के नामांकन कार्यक्रम की रैली मटवारी गांधी मैदान से निकली और हज़ारीबाग समाहरणालय स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंची। रैली में झारखंडी योद्धा जयराम महतो समेत हज़ारों की संख्या में झारखंडी क्रांतिकारी व समर्थक दिखें। इस बीच संजय अपना नामांकन पर्चा दाखिल किए।

IMG 20240430 WA0032

नामांकन के दौरान 40 डिग्री तापमान और चिलचिलाती धूप में हज़ारों समर्थकों ने यह संदेश दिया है कि हज़ारीबाग की जनता परिवर्तन के मूड में है। इस बार जनता उसे ही वोट करेगी जो झारखंडी मुद्दों की आवाज उठाता है। स्थानीयता, नियोजन, पुनर्वास, विस्थापन और सामाजिक न्याय की बात करता है।

अपने समर्थकों के बीच संजय मेहता ने नामांकन पश्चात हज़ारीबाग लोकसभा के लिए विकास के नए कृतिमान गढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि समर्पित सेवा भाव से अपनी माटी का सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। जिस तरह पिछले 3 वर्षों से झारखंड बचाने के लिए हमलोगों ने जनता की आवाज बुलंद किया है। आगे भी सड़क से सदन तक झारखंडियत कि आवाज बुलंद करता रहूंगा।

संजय मेहता ने अपने नामांकन कार्यक्रम से पूर्व इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। झारखंड वासियों के खुशहाली की कामना किया।

संजय के नामांकन में जयराम महतो ने हज़ारीबाग लोकसभा वासियों को संदेश दिया है कि जनता इस बार पार्टियों को यह संदेश जरूर देगी की अगर अच्छा जनप्रतिनिधि नही देंगे तो वो उन्हें वोट नही देगी। हज़ारीबाग के जन जन ने परिवर्तन का संकल्प ले लिया है। उन्होंने हज़ारीबाग लोकसभा वासियों से साथ, समर्थन की अपील किया।

संजय मेहता ने अपने नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे हज़ारीबाग लोकसभा वासियों के कोने कोने से आए लोगों का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि यह जनसैलाब देखकर अभिभूत हूँ। हम मिलकर हज़ारीबाग में बदलाव की गाथा लिखने वाले हैं।

“संजय मेहता जिंदाबाद” और “हज़ारीबाग का सांसद कैसा हो संजय मेहता जैसा हो” के नारों से हज़ारीबाग के सड़कें गुंजायमान हो गया। एक युवा राजनीतिज्ञ के लिए उमड़ी ये जनसमर्थन हज़ारीबाग के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है। लोगों का उनके तरफ स्वाभाविक झुकाव हज़ारीबाग के प्रबुद्ध जनता के लिए एक बहस का विषय बना हुआ है।

नामांकन कार्यक्रम में हज़ारीबाग लोकसभा एवं कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, रांची समेत झारखंड के कई जिलों से भारी संख्या में झारखंडी लोग मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment