चलकरी बस्ती में कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ शुरू

पेटरवार प्रखंड के चलकारी बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम के महंत रामकिशोर शरण जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ होगा। महायज्ञ की तैयारी में मानस यज्ञ समिति चलकरी जुटी हुई है। प्रतिदिन सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक अनेक साधको द्वारा रामचरितमानस का सामूहिक पाठ तथा भजन व आरती आयोजित होंगे। प्रतिदिन रात्रि में वाराणसी से आए मानस मधुकर राकेश चंद्र पांडेय व मानस विदुषी शुक्ला द्वारा श्री राम दरबार व श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। जिसके बाद भगवान की मनमोहक झांकी भी दिखाई जाएगी। 19 को हवन के बाद राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकल जाएगी। यहां 10 दिनों तक मेले का भी आयोजन किया गया है। महायज्ञ की तैयारी में मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, हरेंद्र मंडल, मनोहर नायक, अशोक मंडल, मथुरा ठाकुर, निर्मल नायक, राजकु मार ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, विजय नायक, सुरेश शर्मा, उमेश नायक, सुखदेव केवट, शंकर नायक, महेंद्र नायक ,भुनेश्वर शर्मा, रामदेव केवट, विनोद केवट सहित समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं।

Other Latest News

Leave a Comment