सुहागिन महिलाओ ने की वट-सावित्री की पूजा

फुसरो नप क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गुरुवार को पति के लंबी आयु एवं संकट मुक्त रहने के संकल्प के साथ सुहागिन महिलाओ ने उपवास द्यारण कर वट सावित्री की पूजा- अर्चना की। पूजा- अर्चना के दौरान महिलाओ ने बरगद पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की लंबी आयु व संकट मुक्त रहने की कामना किया। वही महिलाओ ने पंड़ितो से सती सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी।

WhatsApp Image 2024 06 06 at 3.38.36 PM

यहॉ पंडित बिनोद पांडेय, शंकर पांडेय व प्रवीण कुमार पांडेय ने कथा में कहा कि सती सावित्री ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने मृत पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थी, साथ ही अपने सास ससुर का खोया राज्य वापस दिलायी थी। उस दिन से सुहागिन महिलाए अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते आ रहे है।

Other Latest News

Leave a Comment