News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

डॉ0 लोहिया, बाबा साहब अम्बेडकर के मिशन को पूरा करना सपा का लक्ष्य : श्याम लाल पाल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

समाजवादी पार्टी उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का रायबरेली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ-रायबरेली सीमा से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ गगन भेदी नारे लगाते बछरावां कस्बे में पहुंचे वहां पर बछरावां के विधायक श्याम सुन्दर भारती ने स्वागत सभा का आयोजन किया। इस सभा में विधान सभा अध्यक्ष बृजेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी आदि लोगों नें अपने-अपने विचार व्यक्त किया। हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी ने स्वागत सभा का आयोजन किया। इस बैठक में प्रांतीय नेता कृपाशंकर यादव विधान सभा अध्यक्ष राकेश कुमार, राम बरन लोधी जिला सचिव धनीराम मौर्य, शशि कांत शर्मा, उमाशंकर चौधरी, मोहसिन चौधरी, सरफराज राईनी, हसीन अहमद, अरूण यादव उर्फ पप्पू आदि ने अपने-अपने विचार रखे। ऊँचाहार विधान सभा में विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव, अरशद सुल्तान, देवनाथ पाल, हसनैन अहमद, मदन यादव आदि ने स्वागत सभा में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

जिला पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस की तदोपरांत पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा का लक्ष्य डा0 लोहिया बाबा साहब, अम्बेडकर व मुलायम सिंह यादव के मिशन को पूरा करना है। 2014 से 2024 तक के अत्याचार का पी0डी0ए0 की सोच की ताकत ने बदला लिया। उ0प्र0 में जहां भाजपा को हासिए पर लगा दिया वहीं इन्डिया गठबन्धन लोक सभा में सशक्त विपक्ष के रूप में उभरा है। हमारी प्राथमिकता जातीय जनगणना कर पी0डी0ए0 से जुड़े मेहनतकश मजदूर किसान, नौजवान महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करना साथ ही साथ एन0डी0ए0 सरकार की जन विरोधी कार्यों के विरूद्ध संघर्ष करना है। 2027 के उ0प्र0 विधान सभा चुनाव के लिए अभी से एक मिशन की तरह काम करने की आवश्यकता है।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव ने एवं संचालन महामंत्री अरशद खान ने किया। सभा को आर0पी0 यादव, डी0पी0 पाल, ओ0पी यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शुभम लोहिया, शौरभ सिंह यादव, एडवोकेट महिला अध्यक्ष शिव दुलारी, ममता यादव, जूही सिंह, मज़हर खान, आई0 जावेद, चेतन, राज कुमारी पासवान, संदीप शुक्ला, प्रदीप तिवारी, विनायक सोनकर, नैय्यर इस्लाम, महादेव पाल, मुशीर अहमद, अखिलेश माही, जे0पी0 यादव, दिनेश यादव, योगेश्वर पटेल, आशुतोष यादव, महेश यादव, छोटे लाल पासवान, जगतपाल यादव, पुजारी यादव, राजीव गौतम, इरफान, चिरघू, जफर इकबाल, राजेश मौर्य, नीलेश यादव, अरविन्द चौधरी, के0डी0 यादव, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

UP Police Exam Cancelled: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी का बड़ा ऐलान; 6 महीने के अंदर दोबारा होगी परीक्षा

Manisha Kumari

निर्माण के कुछ ही महीने बाद से ही टूटने लगी सड़क, कार्रवाई की मांग

News Desk

सतबरवा : विनोद सिन्हा ने सतबरवा में चलाया जनसंपर्क अभियान

News Desk

Leave a Comment