News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो मे पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो कोयलांचल के करगली स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी जवाहर सिंह उर्फ कृष्णा सिंह के पुत्र पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह का निघन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। किंतु चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सके। पूर्व सैनिक व्यवहार कुशल और मृदु भाषी स्वभाव के थे उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अभियान में हिस्सा लिया था। जिसके कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके इस प्रकार अचानक निधन से बेरमो मे शोक संतप्त हैं। शुक्रवार को राम बिलास हाई स्कूल के समीप दामोदर नदी घाट पर नमः आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व सैनिक के निधन पर लोगों ने गहरा शोक जताया और उनके परिवार जनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की। बताते चलें कि 14 वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिर गया था जिसमे शशिकांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से वें कोमा मे थे। मौके पर भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व अर्चना सिंह, पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, ट्रांसपोर्टर तरूण सिंह, मजदूर नेता कुट्टू सिंह, घीरज पाण्डेय,बैजनाथ सिंह, चिंकू सिंह, पिंटू सिंह, सोनू तिवारी, मुन्ना सिंह, पत्रकार नंदलाल सिंह और पंकज कुमार सिंह सहित काफी संख्या मे गणमान्य लोग शामिल हुए।

Related posts

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर में आदिवासी महिला की उमड़ी भीड़

PRIYA SINGH

फरार लुटेरा हुआ थाना खजराना से गिरफ्तार, अपने साथी के साथ मिलकर की थी, सोने की चेन एवं नगदी 74000 की लूट

News Desk

लोकसभा चुनाव 2024 : वरुण गांधी, वीके सिंह और… BJP ने इन सांसदों का काटा टिकट, इनकी सीट हुई पक्की

Manisha Kumari

Leave a Comment