परिजनों ने पेटरवार पुलिस पर अपने बेटे की हत्या का लगया आरोप

बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना मे बीते रात एक युवक की हत्या का आरोप परिजनों के द्वारा लगया गया है। मृतक की माँ पार्वती देवी ने बताया की चार दिन पहले पेटरवार थाना के बड़ा बाबू पुलिस बल के साथ मेरे घर रात्रि मे आये थे और मेरे बेटे को उठाकर थाने ले आये पूछे जाने पर कुछ भी नहीं बताये। वहीं जब सुबह अपने पति के साथ थाना आये तो हम दोनों को मिलने नहीं दिया। चार दिनों के बाद पुलिस वाले घर गए थे और सादे कागज पर हस्ताक्षर कहने को कहे जब हमने पूछा क्या बात है, तो बोले आपका बेटा सीरियस है पानी चढ़ रहा है, तो हमने हस्ताक्षर नहीं की। आज सुबह पता चला की बेटे की मौत हो गई है।

WhatsApp Image 2024 06 26 at 3.28.27 PM

इसी को लेकर आज सभी गाँव वासी पेटरवार थाना आये है मुझे मेरा बेटा चाहिए। यदि मेरा बेटा दोषी था तो उसे 24 घंटे के अंदर न्यायलय मे क्यों नहीं प्रस्तुत किया गया। मुझे मेरा बेटा चाहिए, मुझे न्याय चाहिए। मेरे बेटे ज्ञान करमाली को पुलिस किस मामले पकड़ कर लाई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी को पुलिस एक बच्ची के अपहरण के मामले में पुछताछ के लिए थाने लाई थी।

Other Latest News

Leave a Comment