बोकारो थर्मल डीवीसी पॉवर प्लांट का 77वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बोकारो थर्मल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री ज्वाहरलाल नेहरु ने भारत देश का पहला विधुत पावर प्लांट दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल में 7 जुलाई 1947 को उद्धघाटन कर विधुत पावर का तौफा पूरे देश को दिया। और बंगाल शोक कहे जाने वाली दामोदर नदी पर बैराज बना कर दामोदर घाटी परियोजना की शुरुआत कर देश को समर्पित किये।
77 वां स्थापना दिवस परियोजना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

img 20240708 wa00057638732941112098137

वही सर्वप्रथम डीवीसी के एचओपी आनंद मोहन प्रसाद के साथ परियोजना अधिकारी व कर्मचारियों के साथ रन फॉर डीवीसी का आयोजन डीवीसी द्वारा बने कोनार नदी ओभर ब्रिज में बोकारो थर्मल – कथारा मुख्य मार्ग पर किया गया। तत्तपश्चयत डीवीसी प्लांट के अंदर तकनीकी भवन के सामने दीप प्रज्वलित कर, डीवीसी की झंडा को फहरा कर एवं 77 वा स्थापना दिवस  की तख्ती लगी गुब्बारे को आसमान में छोड़ा गया।

img 20240708 wa00065087748702658696991

जिसके बाद डीवीसी द्वारा संचालित उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन एचओपी के द्वारा किया गया। वही डीवीसी के  द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल के विभिन्न स्कूलों के छात्राएं द्वारा प्रस्तुत कर स्थापना दिवस समारोह को भव्य बना दिया।

Other Latest News

Leave a Comment