ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला का विधिवत शुभारंभ मे कई  माननीय मंत्री एवं अन्य लोग उपस्थित रहे

रांची : आज रांची स्थित धुर्वा में जगन्नाथ मेला का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ है इसमें कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर  आयोजित पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर  महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा -अर्चना कर राज्यवासियों  की सुख- शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्त जनता को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आस्था एवं भक्ति के समागम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के साथ जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए और रथ की रस्सी को हाथ लगाकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को मौसीबाड़ी के लिए आगे बढ़ाया।

img 20240708 wa00131297425817835204893

ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर आयोजित पूजा-अनुष्ठान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक राजेश कच्छप, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुबोध कांत सहाय एवं श्री विनोद पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

Other Latest News

Leave a Comment