News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

रायबरेली : पूर्व विधायक गजाधर सिंह की हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

ब्यूरो रिपोर्ट वंश बहादुर सिंह

पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत डीह के ब्लाक प्रमुख बनकर की थी, जिसके बाद उन्होंने 1993 में सपा बसपा गठबंधन से डलमऊ विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बने। पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने सपा के टिकट पर रायबरेली लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसके साथ ही गजाधर सिंह रायबरेली को- ऑपरेटिव बैंक के चार बार अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वो बीजेपी के विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्रीय सह संयोजक के पद को शुशोभित कर रहे थे। पूर्व विधायक गजाधर सिंह के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे उदय विक्रम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी है जबकि छोटे बेटे विवेक विक्रम सिंह डीह के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ वर्तमान में को- ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष है। उनके निधन के बाद उनके घर पर शोक संवेदना देने वालो का तांता लगा है। जिले के कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।

Related posts

कुव्यवस्था के खिलाफ़ हज़ारीबाग वासियों को करना होगा एकजुट होकर वोट : संजय मेहता

Manisha Kumari

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ पूजा संपन्न

Manisha Kumari

सतबरवा : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई दो वर्षीय बच्चे की जान

News Desk

Leave a Comment